उन्नाव

यूपी में लाखों कर्मचारियों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा, लम्बे समय से हो रही मांग अब होगी पूरी तरह

UP employees big gift before Diwali, fulfilled long standing demand उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा मिल सकता है। इस संबंध में योगी सरकार के मंत्री और संगठन के बीच सफल बातचीत हुई है। अब मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। जानें दिवाली के पहले किन-किन को लाभ मिलेगा?

less than 1 minute read
Oct 09, 2024

UP employees big gift before Diwali, fulfilled long standing demandउत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा मिल सकता है। संबंधित संगठन काफी लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलित थे। प्रदेश सरकार भी परिषदीय स्कूलों से जुड़े मुद्दों को हल करने के प्रति गंभीर दिखी‌ बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षामित्र ने अपनी मांगों को दोहराया। शिक्षा मंत्री ने भी उन्हें निराश नहीं किया। बोले दिवाली के पहले खुशखबरी मिल सकती है। मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ हुई बातचीत के बाद संगठन को सरकार की घोषणाओं का इंतजार है।

UP employees big gift before Diwali, fulfilled long standing demand उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की प्रमुख मांगों में मानदेय में वृद्धि, शिक्षामित्र नियमावली, मूल विद्यालय, महिला शिक्षामित्र साथियों को ससुराल में समायोजन, आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर चिकित्सा सुविधा आदि शामिल है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद, चंदौली, कासगंज के शिक्षामित्रों के बकाया मानदेय देने की भी मांग है। यहां के शिक्षामित्रों को 2018 और अन्य वर्षों का तीन से चार महीने का मानदेय नहीं मिला है।

क्या कहते हैं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष?

UP employees big gift before Diwali, fulfilled long standing demand उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला ने बताया कि शिक्षा मंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने शिक्षामित्र के मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखना की जानकारी दी है। इसके साथ ही यह भी आश्वासन दिया है कि दिवाली के पहले इसकी घोषणा हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर