उन्नाव

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शासन से कर दी ये मांगें, प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ी

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के धरना प्रदर्शन में पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 8:18 PM IST
 धरना प्रदर्शन में पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ

उन्नाव. अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर अपनी मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने विचार प्रस्तुत किए। संघ के प्रमुख मांगों में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों का पद नाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक, पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति जैसी मांगे शामिल है। धरना स्थल पर पहुंचकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलित कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के लिए वह सदैव तत्पर हैं। कर्मचारी समाधान दिवस के नाम पर एक दिन निर्धारित करने की भी उन्होंने घोषणा की। इस मौके पर धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।


काफी लंबे समय से आंदोलित है सफाई कर्मचारी संघ

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार भारतीय ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी काफी लंबे समय से आंदोलित है। प्रांतीय संघ द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर कई बार धरना, प्रदर्शन, रैली एवं पत्रों द्वारा अपनी बात शासन तक पहुंचा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत दिया जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों का नाम बदलकर पंचायत सेवक कर दिया जाए। जिला उप मंत्री सरोज कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए और साथ ही कर्मचारियों का वेतन मद एक हेड में किया जाये। इस मौके पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार, दिनेश कुमार, संतोष कुमार केहरी, वेद प्रकाश, सुनील कुमार, रामनरेश, पुत्तन, रामू, विजय नारायण, सतीश, रामगोपाल, रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगे

पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों का पद नाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक किया जाए, पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति अवसर प्रदान किए जाएं, सफाई कर्मचारियों को ग्रेड पे ₹1900 किया जाए, मान्यता प्राप्त संघ के संचालन हेतु संघ कार्यालय का आवंटन किया जाए, पैरोल व्यवस्था समाप्त की जाए, निदेशालय द्वारा सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर के पद पर स्वीकृत किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाए, सफाई कर्मचारियों का वेतन एक ऐड किया जाए, नवीन पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए मांगू के साथ सफाई कर्मचारी आंदोलित है।

Published on: