उन्नाव

मौसम का ट्रिपल अटैक: बिना पूर्वानुमान के हुई झमाझम बारिश, करीब 70 की स्पीड से चली आंधी, बादल भी गरजे

Weather Triple attack बिना किसी पूर्वानुमान के अचानक जोरदार आंधी चलने लगी। बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

2 min read
Sep 10, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

Weather Triple attack बिना किसी पूर्वानुमान के अचानक उन्नाव में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जबरदस्त आंधी भी आई और झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते-देखते चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सड़क पर लोग भागते दिखाई पड़े। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इधर मौसम विभाग ने बताया कि आगामी गुरुवार 11 सितंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। 13 सितंबर को हल्की-फुल्की, 14 सितंबर से लगातार बारिश होने की संभावना है।

बिना किसी पूर्वानुमान के झमाझम बारिश

उन्नाव में अचानक मौसम में परिवर्तन आया और बिना किसी पूर्वानुमान के अचानक जोरदार आंधी शुरू हो गई। देखते-देखते झमाझम बारिश भी शुरू हो गई। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से लोगों को राहत मिली। ‌लेकिन बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रहे हैं। आसमान में बादल खूब गरज रहे हैं। अचानक आए मौसम में परिवर्तन से लोगों को गर्मी से राहत महसूस की।‌ बारिश के साथ आंधी ने लोगों को डराया। ‌

उन्नाव में 11 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 14 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। शनिवार 13 सितंबर को 27 से 34 डिग्री तापमान के बीच 21 बारिश होने का अनुमान है। 14 सितंबर रविवार को 27 से 33 डिग्री तापमान के बीच 35 प्रतिशत, सोमवार 15 सितंबर को 26 से 33 डिग्री तापमान के बीच 32 प्रतिशत, 16 सितंबर मंगलवार को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 60 प्रतिशत, बुधवार 17 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Also Read
View All