दिवाली में दबंगई देखिए, वीडियो में महिला के साथ क्या किया !
उन्नाव. पुलिस का दबंगों के प्रति नरमी दबंगई को बढ़ावा दे रहा है। इसी प्रकार के प्रकरण विभिन्न थाना क्षेत्रों से आते रहते हैं। इसी प्रकार के एक प्रकरण में कूड़ा फेंकने के लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने किसी प्रकार घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि दिवाली की देर रात गांव के रहने वाले दबंगों ने अकारण गाली गलौज करने लगे।
मना करने पर दबंगों ने उसे मारना पीटना चालू कर दिया। हमलावरों की मार से बचने के लिए वह घर में घुस गई। इस पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इसके पहले भी दबंगों द्वारा गांव में अन्य लोगों के साथ इसी प्रकार की कार्रवाई की है। जिससे गांव में रहने वाले लोग परेशान है। महिला के अनुसार थाना पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तेरी लेकर पीड़िता को चलता किया थाना पुलिस ने
मामला सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ का है। सोहरामऊ थाना में दिए तहरीर में हिम्मतगढ़ निवासी रामप्यारी पत्नी लालू ने बताया कि बीती रात लगभग 10:00 बजे गांव के ही रहने वाले ओम प्रकाश पुत्र माधव प्रकाश गाली गलौज करने लगे। जिस पर उन्होंने टोका और कहा इस तरह गाली गलौज क्यों दे रहे है। गाली देने से मना किया। इस पर ओम प्रकाश, बृजेश पुत्रगण माधव प्रकाश, देवेंद्र मिश्रा, योगेंद्र मिश्र पुत्रगण बृजेश मिश्रा में मारना पीटना चालू कर दिया। इनकी पिटाई से बचने के लिए वह कमरे में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
रामप्यारी ने बातचीत के दौरान बताया कि उसका ओम प्रकाश के साथ पूरा डालने का विवाद था। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश घर पास कुड़ा डालता था। उन लोगों को काफी परेशानी होती थी और कूड़े से घर में गंदगी बनी रहती थी। गंदगी के कारण तमाम प्रकार की दिक्कतें आती थी। मना करने पर ओम प्रकाश ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और गाली गलौज करते थे। बीती रात भी उन्होंने दहशत फैलाने के लिए गाली गलौज शुरू की। राम प्यारी का पति लालू रोज ने बताया कि हमलावर दबाव बनाने के लिए अक्सर गाली-गलौज व मारपीट किया करते हैं। इस संबंध में रामप्यारी ने सोहरामऊ थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में प्रभारी थाना अध्यक्ष ने उसे थानाध्यक्ष के आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता का कहना है कि दबंगों की वजह से उनका घर में रहना दूभर हो गया है।