यूपी न्यूज

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विधानसभा से इस्तीफा, कन्नौज की लोकसभा की सीट रखेंगे अपने पास

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कन्नौज से लोकसभा सीट को अपने पास रखेंगे। इस्तीफे के बाद उपचुनाव में कौन खड़ा होगा कि चर्चा शुरू हो गई।

less than 1 minute read
Jun 12, 2024

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ अटकलों पर विराम लग गया। बीते 11 जून को सैफई इटावा में उन्होंने कहा था कि विधानसभा में इसकी घोषणा करेंगे। अब लोकसभा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाएंगे। अखिलेश यादव करहल क्षेत्र से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। रिक्त स्थान पर किसे चुनाव लड़ाया जाएगा, इसकी भी चर्चा शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से जीत हासिल की है।‌ यहां से उन्होंने बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक को भारी मतों के हराया था। इसके बाद से ही विधानसभा सीट से इस्तीफा देने की चर्चा हो रही थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा से जीत हासिल की थी। तब आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। विधानसभा आने के बाद उन्होंने आजमगढ़ से संसद पद से इस्तीफा दे दिया था।

रिक्त हुए सीट से कौन?

इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी सीट पर बरकरार नहीं रख सखी। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की थी। इधर करहल सीट से किसे चुनाव लड़ाया जाएगा पर चर्चा होने लगी। तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा हो रही है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद है। इसके साथ ही रामगोपाल यादव के भांजे अरविंद यादव के नाम की भी चर्चा हो रही है।

Also Read
View All

अगली खबर