यूपी न्यूज

Azamgarh News: दो लाख जाली नोट के साथ डी 29 गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पुलिस ने रामपुर मिश्रौलिया अंडरपास के नीचे से सचिन पांडेय उम्र 27 वर्ष को 2 लाख जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक के ऊपर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

less than 1 minute read
Aug 10, 2024
कोतवाली पुलिस ने शहर के बुजुर्ग डॉक्टर दम्पती से लूट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों के कब्जे से चांदी के 26 सिक्के समेत करीब आधा किलो चांदी के बर्तन व 29 हजार 5 सौ रुपए की नगद राशि बरामद की है।

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रामपुर मिश्रौलिया अंडरपास के नीचे से सचिन पांडेय उम्र 27 वर्ष को 2 लाख जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक के ऊपर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

आपको बता दें कि अतरौलिया थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 2 लाख जाली नोटों के साथ रामपुर मिश्रौलिया अंडर पास के नीचे मौजूद है। उन्होंने तुरंत सिपाहियों के साथ अंडरपास के पास पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि बहुत दिन से सूचना मिल रही थी कि एक अभियुक्त है जो नकली नोट बनाकर औने पौने दम ऊपर बेच रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना अतरौलिया को निर्देशित किया और एसओजी की टीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अभियुक्त अभी मौके से फरार है वह बांग्लादेश का रहने वाला है जल्दी उसकी भी गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।

Published on:
10 Aug 2024 09:08 am
Also Read
View All
Traffic Diversion: महादेवा मेला को लेकर बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्ग बदले, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई

एम्स गोरखपुर के मेस में दूसरी बार पड़ा छापा, छात्रों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा है खिलवाड़… बड़ी मात्रा में मिले एक्सपायर्ड और खराब सामान

School Controversy: फेयरवेल की खुशियां पड़ी फीकी, चाउमीन की छोटी सी बात पर छात्रों का सस्पेंशन, अभिभावकों की आंखें नम

Weather Yellow Alert: बारिश के बाद यूपी में ठंड बढ़ी, 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट, तापमान में तेज गिरावट दर्ज

Mau News: बेटा गया विदेश, तो ससुर ने डाली बहू पर डाली गंदी नज़र, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

अगली खबर