GONDA Road Accident : गोंडा लखनऊ हाईवे पर स्कूल और निजी बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूल बस का चालक नीचे गिर गया। हादसे में 6 बच्चों को छोटे आई है। लेकिन एक बच्चे की सूझबूझ ने सैकड़ो जान बचा ली।
GONDA Road Accident : गोंडा लखनऊ हाईवे पर बालपुर कस्बा के पास स्कूल बस को सामने से आ रही निजी बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का चालक नीचे गिर गया। इस हादसे में 6 बच्चों को छोटे आई। जिसमें इलाज के बाद पांच बच्चों को घर भेज दिया गया। एक बच्चे का इलाज चल रहा है।
गोंडा लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस को एक निजी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूल बस का चालक नीचे गिर गया। बस जाकर डिवाइडर से टकरा गई। चालक के बगल में बैठे एक बच्चे ने टक्कर के बाद तत्काल ब्रेक पर पैर रखकर दबा दिया। जिससे बस पलटने से बच गई। इस हादसे में 6 बच्चों को चोटें आई हैं। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायल बच्चों और बस के चालक को कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों को छुट्टी दे दी गयी। जबकि एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
GONDA Road Accident : नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित एम्स इंटरनेशनल स्कूल की बस शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेने बालपुर की तरफ गयी थी। बस बच्चों को लेकर नकहा बसंत सोनहरा मार्ग से लखनऊ हाइवे पर निकल रही थी कि करनैलगंज की तरफ से गोंडा जा रही एक निजी बस ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। ठोकर से चालक रामगोपाल बेहोश होकर बस से नीचे गिर गया। बस सड़क के बगल डिवाइडर पर चढ़ गयी। चालक को नीचे गिरा देख बस में बैठे एक छात्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगाकर बस को रोक लिया। जिससे बस पलटने से बच गयी और बड़ा हादसा टल गया। छात्र लक्ष्य प्रताप सिंह निवासी जरौली हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पांच अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। सभी बच्चों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां से पांच बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। जबकि लक्ष्य प्रताप की गंभीर हालात को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।