यूपी न्यूज

सोनभद्र में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, इंजीनियर की मौत, पत्नी और बेटा घायल

सोनभद्र जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रांची निवासी किशोर कुमार चौधरी जो छत्तीसगढ़ में इंजीनियर थे, अपनी पत्नी नीतू देवी और तीन साल के बेटे वैदिक के साथ प्रयागराज के झूंसी स्थित ससुराल से कार से अंबिकापुर लौट रहे थे। कार के परखच्चे उड़े कार के परखच्चे उड़े […]

less than 1 minute read
Mar 29, 2026
बारात से लौटते वक्त हादसा (photo source- Patrika)

सोनभद्र जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रांची निवासी किशोर कुमार चौधरी जो छत्तीसगढ़ में इंजीनियर थे, अपनी पत्नी नीतू देवी और तीन साल के बेटे वैदिक के साथ प्रयागराज के झूंसी स्थित ससुराल से कार से अंबिकापुर लौट रहे थे। कार के परखच्चे उड़े

कार के परखच्चे उड़े

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब उनकी कार चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से नीचे खेत में जा गिरी।

फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर

हादसे में कार चला रहे किशोर कुमार चौधरी की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल होकर कार के अंदर ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। चोपन थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Published on:
29 Mar 2026 10:39 pm
Also Read
View All