बलरामपुर जिले में अब घरों तक पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। बलरामपुर, उतरौला और तुलसीपुर शहरों में PNG गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तुलसीपुर में अगले सप्ताह काम शुरू होने की संभावना है, जबकि बलरामपुर और उतरौला में भी जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।