Jitiya Vrat 2023: हिंदू धर्म में जितिया व्रत का ज्यादा महत्व है। यह व्रत मुख्य रूप से पुत्र की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।
Jitiya Vrat 2023: आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में जितिया व्रत रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) और जिउतिया व्रत भी कहा जाता है। इस व्रत को पुत्र की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ, उन्नति और वंश वृद्धि के लिए माएं रखती हैं। आइए जानते हैं कि जितिया व्रत यूपी में कब मनाया जाएगा।
2023 में जितिया व्रत कब है? (Jitiya Vrat 2023 Date)
साल 2023 में जितिया व्रत 6 अक्टूबर 2023 यानी कि शुक्रवार को रखा जाएगा। यह व्रत खासकर भारत के बिहार, झारखंड और यूपी में मनाया जाता है। इस व्रत को वाली माएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। आपको बता दें कि इस दिन पितृपक्ष की अष्टमी तिथि का श्राद्ध भी किया जाएगा।
जीवित्पुत्रिका व्रत 2023 मुहूर्त (Jitiya Vrat 2023 Muhurat)
जीवित्पुत्रिका व्रत 2023 का मुहूर्त 6 अक्टूबर 2023 को सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर खत्म होगा।
क्या है जितिया व्रत की कथा? (Jitiya Vrat 2023 Katha)
जितिया कथा का वर्णन महाभारत में है। दरअसल, अश्वथामा ने अपने अपमान के बदले के लिए उत्तरा की कोख में पल रहा बच्चे को ब्रह्मास्त्र से मार दिया। लेकिन भगवान कृष्ण ने उस बच्चे को दोबारा कोख में ही जीवित किया था। गर्भ में ही दो बार जीवित होने की वजह से इस बच्चे का नाम ‘जीवित्पुत्रिका’ रखा गया। यही जीवित पुत्र आगे चलकर राजा परीक्षित के नाम से जाना गया।