Lok Sabha Elections 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हराकर क्या भाजपा फिर करेगी 2019 वाला खेला!
Kannauj Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में 13 मई को मतदान खत्म होने के बाद से ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की जीत का दम भरा जा रहा है। लोकसभा सीट कन्नौज (Kannauj Lok Sabha Chunav Result) पर किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज होगा। यह चार जून यानी की आज मतगणना के बाद तय हो जाएगा, लेकिन भाजपा और सपा प्रचंड जीत का दावा कर जश्न की तैयारी में है। खास बात यह है कि दोनों दलों के कार्यालयों में मतगणना की शाम को विशेष ढंग से जश्न की तैयारी की गई है। दोनों ओर से एक क्विंटल से अधिक लड्डू बनाने आर्डर दे दिए गए हैं।
इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि हाल में जारी हुए एग्जिट पोल से अब भाजपा खेमा पूरी तरह जीत को लेकर आश्वस्त है।
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| 1. सुब्रत पाठक | भारतीय जनता पार्टी | 96548 |
| 2. अखिलेश यादव | समाजवादी पार्टी | 148762 |
| 3. इमरान बिन जफर | बसपा | 16164 |
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा प्रत्याशी थीं। तब उस दौरान सपा के इस मजबूत गढ़ में भाजपा ने डिंपल को चुनाव हरा दिया था। डिंपल को 5 लाख 50 हजार वोट मिले थे। जबकि भाजपा के सुब्रत पाठक को 5 लाख 63 हजार वोट मिले थे।