यूपी न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, इन्हें दिया गया टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कन्नौज में चौथे चरण का मतदान होगा। आज समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी जगह इन्हें टिकट दिया गया है।

less than 1 minute read
Apr 22, 2024

Loksabha election 2024 (लोकसभा चुनाव 2024) समाजवादी पार्टी ने कन्नौज संसदीय सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही अब अटकलों पर विराम लग गया है। लेकिन अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी जगह पर तेज प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा केंद्रीय कार्यालय ने आज सोमवार इसकी घोषणा की‌ है। ‌

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान कई बार दोहरा चुके हैं कि कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन जिलाध्यक्ष का आकलन गलत साबित हुआ। सपा केंद्रीय कार्यालय ने तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया है। जिनके नाम की चर्चा भी जोरों पर हो रही थी। इसके साथ ही आज बलिया संसदीय सीट के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा की गई है। जहां से सनातन पांडे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

भाजपा और बसपा प्रत्याशी भी मैदान में

कन्नौज समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। बीजेपी से निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को ही टिकट दिया गया है। जबकि बसपा ने अपने प्रत्याशी को दिया गया टिकट वापस ले लिया था। लेकिन अखिलेश यादव से नजदीकी के कारण उनका टिकट काट दिया गया था। कन्नौज से इमरान बिन जफर को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

Also Read
View All

अगली खबर