प्रयागराज

LPG संकट के बीच प्रयागराज में बढ़ी PNG की डिमांड, एक महीने में जुड़े 250 नए कनेक्शन

प्रयागराज शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के कारण अब पीएनजी कनेक्शन की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। हालात यह हैं कि पिछले एक महीने में करीब 250 नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसके अलावा लगभग 1200 लोगों ने नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया है। अधिकारियों का अनुमान है […]

2 min read
LPG Gas Cylinders shortage (फोटो- Patrika.com)

प्रयागराज शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के कारण अब पीएनजी कनेक्शन की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। हालात यह हैं कि पिछले एक महीने में करीब 250 नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसके अलावा लगभग 1200 लोगों ने नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया है। अधिकारियों का अनुमान है कि आने वाले एक महीने में 2500 से अधिक नए कनेक्शन जारी किए जा सकते हैं।

30 हजार घरों तक पीएनजी की लाइन पहुंची

दरअसल, जिले में इंडियन ऑयल अदानी गैस की पाइपलाइन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सिविल लाइंस, मम्फोर्डगंज, झूंसी, नैनी, बमरौली, कालिंदीपुरम और झलवा समेत कई इलाकों में करीब 30 हजार घरों तक पीएनजी की लाइन पहुंच चुकी है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन पहुंच गई है, वहां के लोग अब बड़ी संख्या में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। कई लोग सिविल लाइंस स्थित पीएनजी कार्यालय में जाकर भी जानकारी ले रहे हैं।

कनेक्शन के लिए कुल फीस 7018 रुपये निर्धारित

पीएनजी कनेक्शन के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए आवेदक खुद कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है या फिर कंपनी का प्रतिनिधि घर आकर रजिस्ट्रेशन कर देता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड और बिजली के बिल की जरूरत होती है। कनेक्शन के लिए कुल फीस 7018 रुपये निर्धारित है, जिसमें से सात हजार रुपये वापस कर दिए जाते हैं। इसके अलावा 2118 रुपये जमा करके बाकी राशि किस्तों में भी चुकाई जा सकती है। यह राशि अगले 10 बिलों में हर महीने 500 रुपये के हिसाब से जुड़कर आती है। वहीं, अगर 1118 रुपये जमा किए जाते हैं तो हर महीने बिल में 50 रुपये अतिरिक्त जुड़ते हैं।

1200 से अधिक लोग दे चुके हैं आवेदन

इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के एसोसिएट मैनेजर पंकज कुमार के अनुसार, भारत सरकार की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि भविष्य में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में 250 नए कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि 1200 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं।

Published on:
16 Mar 2026 01:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर