यूपी न्यूज

मऊ: अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘देर आए, दुरुस्त आए’, मथुरा-काशी जाने की तारीख भी बताएं

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर सियासी हमला बोला। मऊ के कोपागंज ब्लॉक स्थित इटौरा डोरीपुर गांव में अन्नपूर्णा खाद्यान्न भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे राजभर ने राम मंदिर, अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा, मथुरा-काशी और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “देर आए, दुरुस्त आए, अब मथुरा और काशी जाने की तारीख भी बताएं।” अखिलेश को हमारी ज्यादा चिंता: राजभर अखिलेश यादव के 36 सीटों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें सीटों को लेकर कोई चिंता नहीं है, बल्कि अखिलेश यादव को उनकी चिंता सता रही है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि उनकी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं। राम सबके हैं, फिर परेशानी क्यों? अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले पर राजभर ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, फिर किसी को उनके दर्शन करने से परेशानी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने की तारीख बता दी है, अब मथुरा और काशी जाने की तारीख भी घोषित करनी चाहिए। राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “देर आए, दुरुस्त आए। जब रत्नाकर डाकू महर्षि बन सकते हैं तो अखिलेश यादव का परिमार्जन क्यों नहीं हो सकता?” गोरखपुर की घटना पर जताया दुख गोरखपुर में सपा के कार्यक्रम के दौरान बच्चे की मौत के मामले पर राजभर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में अनुशासन, सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक होने के नाते अखिलेश यादव को पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीड़ित परिवार से मिलने को उनकी जिम्मेदारी निभाना बताया। 2027 में सीटों का फैसला चुनाव के समय 2027 के विधानसभा चुनाव में मऊ की सीटों पर कितनी हिस्सेदारी मांगेंगे, इस सवाल पर राजभर ने कहा कि अभी सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। चुनाव का बिगुल बजने के बाद ही सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। घोसी सांसद राजीव राय को लेकर चल रही चर्चाओं पर राजभर ने कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी कर रखी है और अखिलेश यादव को इसी बात की चिंता है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अखिलेश यादव अपने बारे में कम और उनके बारे में ज्यादा सोच रहे हैं। ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से दोनों को फायदा असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर राजभर ने कहा कि दोनों नेताओं को इससे फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, इस गठबंधन में अपनी पार्टी के शामिल होने की संभावना पर उन्होंने साफ कहा कि वह जहां हैं, वहीं ठीक हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 5:48 PM IST
ओमप्रकाश राजभर, Pc: Patrika
मऊ में बोले ओमप्रकाश राजभर

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर सियासी हमला बोला। मऊ के कोपागंज ब्लॉक स्थित इटौरा डोरीपुर गांव में अन्नपूर्णा खाद्यान्न भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे राजभर ने राम मंदिर, अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा, मथुरा-काशी और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “देर आए, दुरुस्त आए, अब मथुरा और काशी जाने की तारीख भी बताएं।”

अखिलेश को हमारी ज्यादा चिंता: राजभर

अखिलेश यादव के 36 सीटों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें सीटों को लेकर कोई चिंता नहीं है, बल्कि अखिलेश यादव को उनकी चिंता सता रही है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि उनकी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं।

राम सबके हैं, फिर परेशानी क्यों?

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले पर राजभर ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, फिर किसी को उनके दर्शन करने से परेशानी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने की तारीख बता दी है, अब मथुरा और काशी जाने की तारीख भी घोषित करनी चाहिए।

राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “देर आए, दुरुस्त आए। जब रत्नाकर डाकू महर्षि बन सकते हैं तो अखिलेश यादव का परिमार्जन क्यों नहीं हो सकता?”

गोरखपुर की घटना पर जताया दुख

गोरखपुर में सपा के कार्यक्रम के दौरान बच्चे की मौत के मामले पर राजभर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में अनुशासन, सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक होने के नाते अखिलेश यादव को पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीड़ित परिवार से मिलने को उनकी जिम्मेदारी निभाना बताया।

2027 में सीटों का फैसला चुनाव के समय

2027 के विधानसभा चुनाव में मऊ की सीटों पर कितनी हिस्सेदारी मांगेंगे, इस सवाल पर राजभर ने कहा कि अभी सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। चुनाव का बिगुल बजने के बाद ही सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।

घोसी सांसद राजीव राय को लेकर चल रही चर्चाओं पर राजभर ने कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी कर रखी है और अखिलेश यादव को इसी बात की चिंता है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अखिलेश यादव अपने बारे में कम और उनके बारे में ज्यादा सोच रहे हैं।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से दोनों को फायदा

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर राजभर ने कहा कि दोनों नेताओं को इससे फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, इस गठबंधन में अपनी पार्टी के शामिल होने की संभावना पर उन्होंने साफ कहा कि वह जहां हैं, वहीं ठीक हैं।

Updated on:
20 Nov 2026, 5:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Gonda News: बसपा छोड़ सपा में आए अब्दुल रज्जिक उस्मानी को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी

उन्नाव में नशा मुक्त युवा विकसित भारत प्रतियोगिता: वैभव बने विजेता, निर्णायक मंडल में लखनऊ विवि के प्रोफेसर, रेडियो जॉकी शामिल

इलाज और आस्था पर धीरेंद्र शास्त्री का संदेश: बोले- ‘दवा लेना न छोड़ें, लक्ष्मण के लिए भी आई थी संजीवनी बूटी’

बरेली: 28 साल का इंतजार खत्म, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया नए RTO ऑफिस का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम

Balrampur: आश्रम विद्यालय में छात्राओं ने संभाली सत्ता, अमृता बनीं प्रधानमंत्री; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी