Rape in Madrasa:उत्तराखंड के एक मदरसे में पॉर्न वीडियो दिखाकर एक मौलवी ने पांच बालिकाओं को अपनी हवश का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।
Rape in Madrasa:उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मदरसे में ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के मुताबिक एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के एक धार्मिक स्थल में मौलवी के रूप में डांगा थाना जहानाबाद पीलीभीत यूपी निवासी शब्बीर रजा अवैध मदरसे का संचालन कर रहा था। मौलवी ने धार्मिक स्थल से लगे एक कमरे में अस्थाई मदरसा बनाया था। इसमें वह गांव के बच्चों को दीनी तालीम देता था। महिला ने बताया था कि मदरसे में उसकी आठ साल की बेटी भी जाती थी। आरोप है कि 16 अगस्त को उसकी बेटी ने बताया कि मौलवी उसे और चार अन्य बच्चियों को अपने कमरे में लेकर गया और मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकतें कीं। वहीं घर में किसी को न बताने के लिए डराया-धमकाया। मामले में पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने 18 अगस्त की दोपहर मौलवी को ग्राम मलसी से गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी के मुताबिक तहरीर में चार अन्य बच्चियों से भी यौन शोषण की बात लिखी गई है। ऐसे में इस गंभीर मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान पीड़ित बच्चियों से जानकारी ली गई। इसमें उन्होंने यौन शोषण किए जाने की बात कही। बच्चियों के बयान दर्ज किए गए हैं। अब तक की जांच में पांच बच्चियों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ माह से तालीम देने की आड़ में मौलवी बच्चियों का शोषण कर रहा था। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मामले की विस्तृत जांच जरूरी है। ऐसे में कोर्ट में आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। आरोपी की पीसीआर मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
एसएसपी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मौलवी अपने एसी वाले कमरे में लेकर जाकर बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर उनका यौन शोषण करता था। इसके बाद बच्चियों को डराता था कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो जिन्न को बुलाकर उनके अम्मी-अब्बू के पीछे लगाकर उन्हें जान से मरवा देगा। बच्चियों को धमकाकर वह अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देता था।