यूपी न्यूज

Pratapgarh Lok Sabha Elections Result 2024: प्रतापगढ़ में सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह पटेल ने मारी बाजी, बीजेपी के संगम लाल गुप्ता को पछाड़ा

Pratapgarh Lok Sabha Elections Result 2024: प्रतापगढ़ ने अपना मन बदल लिया है और सपा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी को यहां भी करारी हार मिली है।

2 min read
Pratapgarh Lok Sabha Elections Result 2024

Pratapgarh Lok Sabha Elections Result 2024: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर इस समय पूरे देश की नजर बनी हुई है। यह क्षेत्र कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गढ़ माना जाता है। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के संगम लाल गुप्ता को हार का मुंह देखना पड़ा है। सपा के यहां से शिवपाल सिंह पटेल ने प्रतापगढ़ अपने नाम कर लिया है और 441932 वोटों से भाजपा को हराया है।

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार 

उम्मीदवारपार्टीपरिणाम
1. संगम लाल गुप्ता भारतीय जनता पार्टी375726
2. शिवपाल सिंह पटेलसमाजवादी पार्टी441932
3. प्रथमेश मिश्राबसपा80144

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर पहली बार साल 1957 में चुनाव हुए और कांग्रेस के मुनीश्वर दत्त उपाध्याय चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें यहां पर 9 बार कांग्रेस, 2 बार भाजपा और 1 बार सपा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा अपना दल, जनता दल और जनसंघ ने भी एक- एक बार चुनाव जीता है। दिलचस्प बाद यह है कि 16 लोकसभा चुनाव में 11 बार राज परिवार के लोग चुनाव जीता है। राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राजा दिनेश सिंह 4 बार, उनकी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह 3 बार, अजीत प्रताप सिंह 2 बार और उनके बेटे अभय प्रताप सिंह को एक बार जीत मिली थी। इसके अलावा जामो रियासत से जुड़े अक्षय प्रताप सिंह भी एक बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।


2019 लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ का परिणाम

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के संगमलाल गुप्ता ने बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को भारी मतों से हराकर चुनाव जीता थ। संगमलाल गुप्ता को 436391 वोट मिले थे। वहीं, अशोक त्रिपाठी को 318539 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की राजकुमारी रत्ना सिंह थी, जिन्हें 77096 वोट मिले थे।

2014 लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ का परिणाम

2014 में आम चुनाव में मोदी लहर के बीच प्रतापगढ़ संसदीय सीट भी बीजेपी की झोली में आ गई थी। बीजेपी और अपना दल ने यहां पर अपना दल के कुंवर हरिवंश सिंह को मैदान में उतारा। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी निजामुद्दीन सिद्दीकी को बड़े अंतर से हरा दिया था। उस दौरान भी 3 बार की सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह तीसरे स्थान पर रही थीं।
Also Read
View All

अगली खबर