यूपी न्यूज

अजगर ने नीलगाय के बच्चे को पूरा निगला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

रविवार सुबह उतरांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। गांव के पास नाले के किनारे धान के खेत में एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया।

less than 1 minute read
नीलगाय के बच्चे को निगला अजगर

रविवार सुबह उतरांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। गांव के पास नाले के किनारे धान के खेत में एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अजगर नीलगाय के बच्चे को आधा निगल चुका था।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

यह देखकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। थोड़ी देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ लिया। टीम में अल्पेश कुमार, सुरेश कुमार और मनोज कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह अजगर बहुत बड़ा था और उसने नीलगाय के बच्चे को पूरा निगल लिया था। बच्चे की मौत हो गई।

अजगर को सुरक्षित पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा

टीम ने बताया कि अजगर को सुरक्षित पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया। गांव के लाइमैन महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यह अजगर पिछले कई दिनों से खेतों में दिखाई दे रहा था, जिस वजह से ग्रामीण खेतों की तरफ जाने से डर रहे थे।

Published on:
29 Oct 2025 08:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर