यूपी न्यूज

प्रयागराज को मिली बड़ी सौगात, जल्द बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, केंद्र ने जारी किए 6.50 करोड़ रुपये

Woman Dies In Hospital
मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

प्रयागराज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने का रास्ता अब और आसान हो गया है। नगर निगम द्वारा 50 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के बाद केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दे दी है। इससे नैनी में बनने वाले अस्पताल के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।

100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा ये अस्पताल

नगर निगम ने करीब 10 महीने पहले बॉन्ड जारी किया था। नियम के अनुसार, केंद्र सरकार बॉन्ड की कुल राशि का 13% प्रोत्साहन देती है। इसी के तहत यह राशि प्रयागराज नगर निगम को मिली है। नैनी में बनने वाला यह अस्पताल करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसमें से 50 करोड़ रुपये बॉन्ड से मिले हैं, जबकि अब 6.50 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं। यह अस्पताल पीपीपी मॉडल (सरकार और निजी कंपनी की साझेदारी) पर बनाया जाएगा और इसमें करीब 100 बेड होंगे।

जुलाई-अगस्त के बीच शुरू होगा अस्पताल का निर्माण

अस्पताल का निर्माण जुलाई-अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना है। यहां एमआरआई, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र से मिली इस राशि से अस्पताल परियोजना को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Updated on:
30 Mar 2026 12:00 am
Published on:
30 Mar 2026 12:00 am