यूपी न्यूज

23 नवंबर को यूपी में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जारी हुआ अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं अब थम गई हैं और मंगलवार से पूरे प्रदेश में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 11:31 PM IST
MP Weather Alert
IMD ने एमपी के लिए जारी किया अलर्ट। Image Source - Pinterest

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं अब थम गई हैं और मंगलवार से पूरे प्रदेश में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जाएगी।

पड़ेदी कड़कड़ाती ठंड

हालांकि सुबह-शाम और रात की ठंड पहले की तरह बनी रहेगी लेकिन दिन में धूप थोड़ी तेज महसूस हो सकती है। बीते दिनों कई जिलों में मंगलवार को दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा और धूप में हल्की तपिश महसूस की गई। वहीं रात में पड़ रही शीतलहर से भी कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वा हवाओं के असर से तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के जिलों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी।

23 नवंबर से दोबारा चलेगी पछुआ हवा

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में हल्की बढ़त जारी रहेगी। इसके बाद 23 नवंबर से दोबारा पछुआ हवाएं चलना शुरू होंगी, जिससे प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है।

Published on: