
कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग और सीसीटीवी फूटेज का स्क्रीन ग्रैब
पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में एक और प्राइवेट हॉस्टल में रह रही युवती की संदिग्ध मौत पर शुक्रवार को विधान परिषद में गूंजा। शुन्यकाल में इस मामले को सदन में उठाते हुए उर्मिला ठाकुर ने उठाया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इस मुद्दे पर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि छात्रा को युवक ने छत से नीचे फेंक दिया। यह हादसा नहीं है यह हत्या है। नीट छात्रा से कथित रेप के बाद एक और छात्रा की इस तरह से हत्या कानून-व्यवस्था की नाकामी का ताजा उदाहरण है।
राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी वार करते हुए कहा कि गृहमंत्री ने कहा था कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी पकड़ा जाएगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस्तीफा दे देंगे। डिप्टी सीएम कब इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ ही बिहार बेटियों के साथ बढ़ती घटना की चर्चा करते हुए गृहमंत्री से पूछा कि क्या सरकार के दावे सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह गए हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। राबड़ी देवी ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, एम्स गोलम्बर के पास घटना के विरोध में सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया गया।
पुलिस के अनुसार युवती की मौत हॉस्टल की छत से गिरने से हुई है, लेकिन, परिजन इसे हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यह हादसा नहीं हत्या है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल पहुंची और छात्रा को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में संदिग्ध परिस्थितियों और किसी अनहोनी की आशंका के एंगल से अपनी जांच में जुट गई है। चित्रगुप्त नगर के बाद फुलवारीशरीफ के गर्ल्स हॉस्टल में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। छात्रा जानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
छात्रा फंडामेंटल कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती थी। पास के ही वो गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों ने दावा किया कि युवती को चक्कर आया और पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गई। हालांकि छात्रा के परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उनका आरोप है कि कोचिंग और हॉस्टल में सब कुछ सामान्य नहीं थीं। इसकी गहन जांच होनी चाहिए।
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब हॉस्टल परिसर के CCTV फुटेज में दो अनजान युवक सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए दिखे। पुलिस इसके आलोक में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। नीट छात्रा के साथ कथित रेप के बाद हत्या से सबक लेते हुए पटना पुलिस छात्रा का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट अभी नहीं मिले हैं। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा तय हो पायेगी।
Published on:
13 Feb 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
