यूपी न्यूज

UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा अध्यक्ष बोले- BJP का राजनीतिक पलायन होगा

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा कि आप प्रचार का तेल-घी न खाएं, अपना शुद्ध तेल खरीद कर ही खाएं।

2 min read
jayant_akilesh.jpg

UP Election 2022: अपने गठबंधन को और मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे बिना किसी कारण के कई घंटे तक दिल्ली में हेलीकॉप्टर में बैठना पड़ा।

अधिकारियों पर लगया आरोप

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में बीजेपी ने अधिकारियों को लगाया है। जिससे अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके और दवाब में उनका वोट डलवाया जा सके। अखिलेश आगे कहा कि आप प्रचार का तेल-घी न खाएं, अपना शुद्ध तेल खरीद कर ही खाएं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि बुंदेलखंड में तेल का कारखाना लगाएंगे।

सरकार बनने पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाएंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का गंगा एक्सप्रेस-वे तो पता नहीं कब बनेगा। लेकिन सपा और रालोद गठबंधन यहां से लखनऊ के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जरूर बनाएंगे। वहीं हाईकोर्ट बेंच की मांग के सवाल पर कहा कि गठबंधन इस काम को भी जरूर कराएगा।

हेलिकॉप्टर रोकने का लगाया आरोप

इस प्रेस कॉफ्रेस से पहले अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में अखिलेश ने लिखा कि मेरे हेलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। उन्होंने ट्वीट में नीचे लिखा कि जनता सब समझ रही है।

इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।

रालोद और सपा को भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की पसंद को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दोनों नेता शुक्रवार को गठबंधन की आवश्यकता को समझाने का प्रयास करेंगे।

यह रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जयंत चौधरी को सपा के साथ गठबंधन छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण देने के बाद हुई। जयंत ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि वह 'सिक्के की तरह कभी फ्लिप नहीं होते'।

Published on:
28 Jan 2022 05:47 pm