कानपुर

आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर में बना एंटी बैक्टिरियल टेंट, कोटिंग के संपर्क में आते ही मर जाएंगे जीवाणु

प्राकृतिक आपदाओं या सड़क दुर्घटनाओं या किसी भी अन्य तरह की दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अब अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2020, 5:52 PM IST
आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर में बना एंटी बैक्टिरियल टेंट, कोटिंग के संपर्क में आते ही मर जाएंगे जीवाणु
आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर में बना एंटी बैक्टिरियल टेंट, कोटिंग के संपर्क में आते ही मर जाएंगे जीवाणु

कानपुर. प्राकृतिक आपदाओं या सड़क दुर्घटनाओं या किसी भी अन्य तरह की दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अब अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मरीज का इलाज खुली जगह पर जीवाणु के संक्रमण के खतरे के बिना किया जा सकेगा। इसके लिए कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी ने ऐसा एंटी बैक्टीरियल टेंट (Anti Bacterial Tent) बना लिया है जिसमें किसी भी जगह पर मरीजों का संक्रमण मुक्त इलाज किया जा सकता है। इसमें बने कोटिंग के संपर्क में आते ही जीवाणु अपने आप मर जाएंगे। ऑर्डिनेंस फैक्टरी का दावा है कि बैक्टीरिया से सुरक्षित होने से यह टेंट मरीजों को दोगुनी गति से ठीक करने में मददगार साबित होगा।

क्या है खास

कपड़े के बने इस टेंट में एंटी बैक्टीरियल फैब्रिक की कोटिंग की गई है। कोटिंग के संपर्क में आने के बाद बाहर ही जीवाणु मर जाते हैं। टेंट की बड़ी खासियत यह भी है कि अधिक तापमान होने पर भी अंदर का तापमान सात से 10 डिग्री तक कम हो जाता है। चार मीटर लंबे और दो मीटर चौड़े इस टेंट में दो मरीजों का इलाज किया जा सकता है। महामारी के दौरान अस्पतालों में जगह फुल होने पर भी मरीज के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल पार्क और खुले स्थान पर कर सकते हैं।

ओईएफ के महाप्रबंधक डीसी श्रीवास्तव के अनुसार टेंट बनाने की प्रक्रिया में एंटी बैक्टीरियल प्रोसेसिंग करके कपड़े को संक्रमणमुक्त बनाया गया है। फैब्रिक की कोटिंग करके इसे ऐसे तैयार किया गया है कि यह बैक्टीरिया से बचाव के लिए कवच की तरह काम करे जिससे कि जल्द से जल्द मरीज ठीक हो सकें।

Published on: