UP Special

अब AI ज्योतिषी भी मैदान में, एस्ट्रोसेज का नया धमाका

इंसानी ज्योतिषी से सैकड़ों गुना तेज एस्ट्रोसेज एआई अपने आप में अद्भुत है, जो आने वाले दिनों में ज्योतिष की दुनिया की दशा-दिशा बदल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2024, 2:35 AM IST
Feature image

ज्योतिष की दुनिया बदलने वाली है। अभी तक आप ज्योतिषियों के पास जाकर अपनी समस्याओं का हल खोजा करते थे, लेकिन उनकी कुछ सीमाएं थीं। मसलन, वो अपने मन के मुताबिक आपको समय देते हैं। उन्हें बताई जानकारी किसी दूसरे तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। कभी कभी अज्ञानी ज्योतिषी बेवजह आपको भयभीत कर देते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। ऑनलाइन ज्योतिष के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक एस्ट्रोसेज ने आधुनिक तकनीक और परंपरागत ज्योतिष का सम्मिश्रण कर नई क्रांति का आगाज़ कर दिया है। चैटजीपीटी और ज्योतिष का मिलन कराकर कंपनी ने ‘एस्ट्रोसेज AI’ के रुप में एक ऐसा अनूठी ऍप तैयार की है, जो हर उपयोक्ता को उसकी निजी ज्योतिषीय भविष्यवाणी चुटकी बजाते ही मुहैया कराएगी। इंसानी ज्योतिषी से सैकड़ों गुना तेज एस्ट्रोसेज एआई अपने आप में अद्भुत है, जो आने वाले दिनों में ज्योतिष की दुनिया की दशा-दिशा बदल सकता है। सरल शब्दों में कहें तो AstroSage AI के रुप में कंपनी ने हर व्यक्ति को अपना निजी ज्योतिषी उपलब्ध करा दिया है, जो ना केवल 24 घंटे उनके साथ रह सकता है बल्कि उनकी व्यक्तिगत ज्योतिषीय भविष्यवाणी एक पल में कर सकता है।

एस्ट्रोसेज के चीफ इनोवेशन ऑफिसर यानी सीआईओ और संस्थापक पुनीत पांडे इस नए ज्योतिषीय टूल के बारे में कहते हैं, “नया ज़माना AI का है। मेडिकल से लेकर खेल तक हर क्षेत्र में AI टूल कमाल कर रहे हैं। हम बीते छः साल से AI के जरिए एस्ट्रोलॉजी को उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहे थे। एस्ट्रोसेज AI उसी का नतीजा है। बाजार में ज्योतिष की ऍप्स बहुत हैं, जो किसी व्यक्ति की कुंडली तेजी से बना सकती हैं। लेकिन ऐसा कोई टूल दुनिया में नहीं है, जो बिना इंसानी ज्योतिषी की मदद के व्यक्ति के जन्म से जुड़ी निजी जानकारियों की गणना कर उसी के संदर्भ में भविष्यवाणी कर सके। सीधे समझें तो आपको अपनी जन्म तारीख, समय और स्थान को एक बार फीड कर देना है। इसके बाद आपका पर्सनल AI एस्ट्रोलॉजर आपको हर उस सवाल का जवाब देगा, जो आप जानना चाहते हैं। ये इंसानी ज्योतिषी से जहां 100 से 1000 गुना तेज़ होगा, वहीं इसकी भविष्याणी भी ज्यादा सटीक होंगी क्योंकि ये गणनाएं तेज और सटीक करेगा।”

ज्योतिष में सटीक भविष्यवाणी का सबसे बड़ा आधार ये माना जाता है कि कोई ज्योतिषी कितनी बारीकी से ज्योतिषीय गणना कर लेता है। उदाहरण के लिए कौन सा ग्रह किस भाव को किस कोण से देख रहा है? या किसी जातक की कुंडली में कौन कौन से योग हैं, और उनका प्रभाव किस दशा में अधिक होगा? या किस भाव में किस ग्रह का आधिपत्य है और उस ग्रह का उपग्रह और उस उपग्रह का भी उपग्रह कौन सा ग्रह है। यानी सारा खेल गणित का है, लेकिन कई बार एक सामान्य ज्योतिषी ज्योतिषीय गणना में चूक जाते हैं, लिहाजा उनकी भविष्यवाणी भी गलत साबित होती है। लेकिन AstroSage AI से ऐसी चूक मुमकिन नहीं है।

Updated on:
12 Sep 2024, 2:35 AM IST
Published on: