वाराणसी

आयुष्मान योजना का शुभारंभ, करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ, एक क्लिक में लीजिए सारी जानकारी

आयुष्मान योजना के लाभार्थी वाराणसी के इन अस्पतलाों में करा सकेंगे इलाज

3 min read
Sep 23, 2018
आयुष्मान योजना का शुभारंभ, करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ, एक क्लिक में लीजिए सारी जानकारी

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आयुष्मान भारत योजना का रविवार आयुक्त सभागार में शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष्मान भारत-प्रधानमत्री जन आरोग्य योजना को महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत देश की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या को चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 1.18 करोड़ परिवारों को सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना के आधार पर लाभ दिया गया है, जिससे लगभग 6 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। तो वही देश भर में इस योजना का लाभ तकरीबन पचास लाख लोगों को मिलेगा।

आयुष्मान योजना के तहत परिवार के सदस्यों की संख्या एवं आयु का कोई बंधन नहीं होगा, बालिकाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जायेगी, ये किसी भी सूचीबद्ध चिकित्सालयों (निजी एवं सरकारी) में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

योजना में 1350 प्रकार के मेडिकल पैकेजों की सुविधा-जिसमें सर्जरी, डे केयर, दवाइयों का खर्च, जांच का खर्च आदि शामिल होगा और समस्त पुरानी एवं नई गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर हृदय रोग आदि बीमारियों का इलाज सम्भव होगा। सरकार का प्रयास है कि इस योजना के तहत चिकित्सालय जनता के करीब और चिकित्सा सुविधा आमजन के लिए सस्ती एवं गरीबों के लिए निःशुल्क हो।


उन्होंने कहा इसी क्रम में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विधिवत शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से आज किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे भारत में भी इस योजना का शुभारम्भ आज ही हो रहा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से भी उत्तर प्रदेश में इस योजना की शुरूआत की जा रही है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को दो भागों में बांटा गया है। प्रथम भाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का है, इसके अन्तर्गत द्वितीयक और तृतीयक श्रेणी के अस्पतालों में भर्ती रोगियों को इस बीमा योजना के अन्तर्गत 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि में वर्तमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को मात्र 30 हजार रूपये का सालाना कवरेज मिलता है। राज्यों के पास इस योजना को अपनाने के लिए ट्रस्ट मॉडल या बीमा कम्पनी आधरित मॉडल अपनाने का विकल्प होगा। लेकिन ट्रस्ट मॉडल को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के लिए 2 हजार करोड़ रूपये इस वर्ष आवंटित किया गया हैं।


द्वितीय भाग के अन्तर्गत हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर आते हैं। इसके तहत पूरे देश में 1.5 लाख हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर खोले जायेंगे। इन केन्द्रों पर आवश्यक दवाईयां और जांच सुविधा मुफ्त में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यहां पर मातृ- शिशु देखभाल एवं गैर-संक्रामक बीमारियों की भी देखभाल की सुविधा प्रदान की जायेगी। इस योजना के लिए 1200 करोड रूपये आवंटित किया गया है। उत्तर प्रदेश के लगभग 06 करोड़ लोगों के लिए 05 लाख रूपये तक का इलाज पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है।


वाराणसी में दो लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ


जिसके आधार पर जनपद वाराणसी में ग्रामीण क्षेत्रों के 01 लाख 10 हजार 778 तथा शहरी क्षेत्रों के 90 हजार 396 लाभार्थियों का चयन एसईसीसी 2011 की सूची के आधार पर किया जा चुका है। इस योजना के अन्तर्गत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज कराने के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक की व्यवस्था है।


वाराणसी के इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा


आयुष्मान योजना के अन्तर्गत जनपद वाराणसी में सात राजकीय चिकित्सालयों को (इम्पैनलमेंट) जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त सर सुन्दर लाल चिकित्सालय बीएचयू वाराणसी, ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी तथा होमी भाभा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया के अधीन हैं। जनपद के कुल 91 निजी चिकित्सालयों ने इस योजना से जुड़ने के लिए किया है आवेदन आगे इस योजना के अन्तर्गत, निजी क्षेत्र के जनपद वाराणसी के कुल 91 निजी चिकित्सालयों के आवेदन पत्र इम्पैनलमेंट हेतु प्राप्त हुये हैं, जिनमें से 09 अस्पतालों को जोड़ा जा चुका है तथा 23 निजी क्षेत्र के अस्पताल इम्पैनलमेंट प्रक्रिया के तहत निरीक्षण कार्य पूर्ण एवं इम्पैनलमेंट हेतु अपलोड की प्रक्रिया जारी है। निजी क्षेत्र में हेरिटेज मेडिकल कॉलेज वाराणसी भी इम्पैनलमेंट प्रक्रिया के अधीन है।

इस मौके पर युवा खेल व कानून राज्य मंत्री नीलकंठ, विधायक रविंद्र जायसवाल शहर उत्तरीय, विधायक सुरेंद्र सिंह सेवापुरी, विधायक नील रतन पटेल नीलू रोहनिया, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, सीएमओ वीबी सिंह व अन्य आधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
23 Sept 2018 05:08 pm
Also Read
View All