वाराणसी

सीएम योगी को झटका, सड़क पर उतरी भगवा सेना ने फूंका उन्नाव कांड के आरोपी बीजेपी विधायक का पुतला

आरोपी विधायक के गिरफ्तारी की मांग की, उन्नाव कांड के बाद बीजेपी में बढऩे लगा है असंतोष
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 7:09 PM IST
ABVP
ABVP

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए उन्नाव कांड गले की फांस बन चुका है। गुरुवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी को झटका देते हुए बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का पुतला फूंक दिया। अभी तक इस प्रकरण को लेकर बीजेपी के अंदर ही असंतोष दिख रहा था लेकिन अब भगवा सेना के सड़क पर उतरने से स्थिति विकट हो गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जेपी नड्डा ने रखा उपवास, कार्यक्रम स्थल पर रही भीड़ की कमी


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर मैदागिन चौराहे पर उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आंखे खोलो लाज बचाओ, प्रदेश सरकार होश में आओ जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं में उन्नाव घटना को रोष साफ देखा जा सकता था। एबीवीपी के काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य आशीवार्द कुमार दूबे ने कहा कि उन्नाव कांड की जितनी निंदा की जाये वह कम है। एक तरफ गैंगरेप होता है तो दूसरी तरफ गैंगरेप पीडि़त लड़की के पिता की हत्या कर दी जाती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार रेपिस्टों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश में महिलाओं व बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। अपराध कराने वालों को किसी तरह से भी सत्ता का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप सेंगर जैसे लोग सरकार का हिस्सा रहेंगे तो यूपी का विकास संभव नहीं है।
यह भी पढ़े:-एसएसपी ने बताया आखिर क्यों पुलिस को चलानी पड़ी अपराधियों पर गोली

बीजेपी में तेजी से बढ़ रहा है असंतोष
उन्नाव कांड को लेकर बीजेपी में तेजी से असंतोष बढ़ रहा है। सोशल मीडिया में बीजेपी के लोग ही सीएम योगी सरकार पर उन्नाव कांड को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। बीजेपी के प्रवक्ता आईपी सिंह को ट्रवीट करके यह कहना पड़ गया है कि सीएम योगी तो चाहते थे कि विधायक की गिरफ्तारी हो जाये, लेकिन उपर से आये फोन से ऐसा नहीं हो पाया। इससे साफ हो जाता है कि केन्द्र या फिर सीएम योगी सरकार में ऐसा कोई है जो आरोपी विधायक को बचाने में जुटा है। उन्नाव कांड को लेकर बीजेपी को जबरदस्त किरकिरी हो रही है इसके बाद भी आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।
यह भी पढ़े:-एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचायी क्राइम ब्रांच प्रभारी की जान

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान