वाराणसी

नारी सम्मान पीएम मोदी का दिखावा: अजय राय ने दिया चैलेंज, कहा- दम है तो पत्नी संग बाबा विश्वनाथ के करें दर्शन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी पत्नी के साथ काशी में प्रेस वार्ता की है। प्रेस वार्ता के दौरान अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला चैलेंज दिया है और कहा है कि वह यदि दम रखते हैं तो काशी जब अपने दौरे पर आएं तो अपनी पत्नी को भी साथ लेकर आएं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें..

2 min read
Apr 22, 2026
PC: IANS

वाराणसी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी पत्नी के साथ काशी में प्रेस वार्ता की है। प्रेस वार्ता के दौरान अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला चैलेंज दिया है और कहा है कि वह यदि दम रखते हैं तो काशी जब अपने दौरे पर आएं तो अपनी पत्नी को भी साथ लेकर आएं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नारी सम्मान के नाम पर केवल दिखावा करती है।

प्रेस वार्ता में पीएम मोदी की पत्नी की भी लगी तस्वीर

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन की तस्वीर भी अपने साथ रखी थी। उन्होंने कहा है कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर बीजेपी राजनीति कर रही है। उन्होने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो गया था और बीजेपी इसे लागू करवाने के बजाय इस पर राजनीति करके अपनी सीट बढ़वाना चाहती है।

अजय राय ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर देश के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे एक चुनावी स्टंट करार दिया है। अजय राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को काशी आ रहे हैं और यहां वह 50 हजार महिलाओं से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 50 हजार नहीं 5 लाख महिलाओं का अभिनंदन करें, लेकिन जब तक अपनी पत्नी का अभिनंदन नहीं करेंगे, तब तक यही माना जाएगा कि उनके भीतर नारी के लिए कोई अभिनंदन ही नहीं है।

पत्नी के साथ आएं पीएम मोदी

अजय राय ने कहा है कि 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति अभिनंदन केवल और केवल एक ढकोसला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया है कि 28 अप्रैल को वह काशी आ रहे हैं तो अपनी पत्नी यशोदा बेन के साथ काशी आएं और बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाकर मत्था टेकें।

Published on:
22 Apr 2026 02:36 pm
Also Read
View All