वाराणसी

आकांक्षा दुबे के ‘बॉयफ्रेंड’ समर सिंह का मनोज तिवारी के साथ फोटो वायरल, किस- किस पार्टी से कनेक्शन है आपका?

Akanksha Dubey Case : इससे पहले आकांक्षा दुबे केस में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह के साथ अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव की तस्वीरें वायरल हो चुकी है।    

2 min read
Apr 08, 2023
बाएं से समर सिंह के साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी दाएं में अखिलेश यादव के साथ समर सिंह

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को गाजियाबाद की सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसी बीच बड़ी खबर आ रही हैं कि आरोपी को कल कोर्ट में भी पेश किया गया था। इसके बाद वाराणसी पुलिस को समर सिंह की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।

किस- किस पार्टी से कनेक्शन है आपका ?
अब इसी बीच सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी समर सिंह के साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी की फोटो वायरल हो रही है। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स समर सिंह से पूछ रहे हैं और किस- किस पार्टी से आपका कनेक्शन है? बता दीजिए सर!

अखिलेश और शिवपाल के साथ फोटो वायरल
इससे पहले आरोपी समर सिंह के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें भोजपुरी सिंगर समर सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहे हैं। समर सिंह ने बीते यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के लिए थीम सांग भी बनाया था।

शिवपाल यादव का पैर छूते हुए आ रहे हैं नजर
इसके साथ ही आरोपी की कई फोटो अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता शिवपाल यादव के साथ वायरल हो रही है। फोटो में आरोपी समर सिंह शिवपाल यादव का पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला एक पोस्टर भी सामने आया है।

बता दें, भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड की। अभिनेत्री वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है वो फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची थीं।

Published on:
08 Apr 2023 10:34 am
Also Read
View All