वाराणसी

महिला से दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को पीटकर किया अधमरा फिर… आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। वन बिहार पार्क के पास एक 38 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया, फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

2 min read
Nov 26, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। वन बिहार पार्क के पास एक 38 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया, फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।

कैसे हुई वारदात?

पीड़िता के पति ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शाम को घरेलू काम पर जा रही थी। वन बिहार पार्क के पास आरोपी राजू तुरहा ने सुनसान जगह देखकर उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने बेरहमी से उसकी पिटाई की, गला दबाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला का 14 वर्षीय बेटा मां को खोजते हुए उसी रास्ते पहुँचा। रास्ते में उसे माँ का शॉल मिला तो उसने शोर मचाया और घर जाकर पिता को सूचना दी। दोनों मौके पर पहुंचे तो आरोपी महिला से जबरदस्ती कर रहा था। शोर सुनकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया

घटना के बाद पुलिस ने तलाश तेज की। देर रात सुखपुरा पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। कई ग्रामीणों का दावा है कि पीड़िता के पति और बेटे ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, इसलिए मुठभेड़ की कहानी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार था और सुबह चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर उसे घेराबंदी में पकड़ा गया, इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी।





Published on:
26 Nov 2025 11:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर