
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से ही बीजेपी अब सोशल मीडिया पर नये जंग का ऐलान करने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ घंटों बाद इस नये जंग की घोषणा कर देंगे। बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक संकुल में बीजेपी आईटी सेल से जुड़े दो हजार लोगों को अमित शाह टिप्स देंगे। साीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ही बीजेपी को वालंटियर को बताया जायेगा कि किस तरह से विरोधी दलों को जवाब दिया जाये।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया में कमजोर हो रही बीजेपी के लिए अमित शाह ने बनाया खास प्लान
बीजेपी चुनावी प्रचार के लिए पानी की तरह पैसा बहाती है। इसी क्रम में अब सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए बीजेपी काफी पैसा खर्च कर रही है। यूपी की 80 संसदीय सीटों पर अपना कब्जा करने के लिए बीजेपी ने वार रुम बनाने शुरू कर दिये हैं। बीजेपी वालंटियर को लैपटाप के साथ हाई स्पीड नेट की व्यवस्था की जायेगी। इसके चलते वह आासानी से सोशल मीडिया में बीजेपी की स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने काफी दिनों पहले यह बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव 2019 मोबाइल से लड़ा जायेगा। पीएम मोदी के कथन से साफ हो जाता है कि लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका सोशल मीडिया की होगी। सोशल मीडिया की जंग वही पार्टी जीत सकती है जिसके वालंटियर के पास सारे संसाधन होंगे। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के पास सोशल मीडिया में ऐसी टीम व संसाधन अभी नहीं है इसके चलते महागठबंधन को चुनाव से पहले झटका भी लग सकता है।
यह भी पढ़े:-जेल में मोबाइल का खेल, सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस का एनकाउंटर भी फेल
संसदीय क्षेत्र के मुद्दों के साथ किये गये कार्य पर होगा फोकस
यूपी की 80 विधानसभा सीटों में से 70 पर बीजेपी व अनुप्रिया पटेल की अपना दल का कब्जा है। बीजेपी की योजना सभी 80 सीटों पर स्थानीय मुद्दो खोजने के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्य होंगे। बीजेपी का मानना है कि ऐसा करके वह लोगों को बताने में कामयाब हो सकते हैं कि हमे सभी चीजों की जानकारी है और पार्टी कैसे इन समस्याओं का समाधान कर रही है। पूर्व चुनाव की तरह इस बार भी बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी होंगे। पीएम के सर्जिकल स्ट्राइक सहित विकास कार्य को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करके भगवा दल को मजबूत किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-अमित शाह की खास रणनीति का खुलासा, बीजेपी IT सेल इस शहर का दिखायेंगे विकास मॉडल