वाराणसी

सोशल मीडिया में कमजोर हो रही बीजेपी के लिए अमित शाह ने बनाया खास प्लान

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले किया जायेगा प्रयोग, पहले सोशल मीडिया पर बीजेपी का ही बजता था डंका

2 min read
Jul 02, 2018
Amit Shah

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी को दिल्ली की सत्ता में पहुंचाने में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका थी। एक समय सोशल मीडिया पर बीजेपी का दबदबा रहता था लेकिन समय के साथ यहां पर बीजेपी पिछडऩे लगी है। सोशल मीडिया को लेकर बीजेपी के पास अपनी एक टीम भी है लेकिन बीजेपी सांसद व विधायक की अधिक सक्रियता नहीं होने से बीजेपी को नुकसान हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया में पार्टी को मजबूत करने का खास प्लान बनाया है जिसका प्रयोग लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-चार साल पहले लिए गये टेंडर का भी रखा गया हिसाब, जेल से ही अखिलेश यादव के पूर्व मंत्री के नाम से मांगा गया कमीशन


एक सामय में सोशल मीडिया में पीएम नरेन्द्र मोदी ही छाये रहते थे। लोकसभा चुनाव 2014 में सोशल मीडिया का सबसे अधिक उपयोग बीजेपी ने किया था जिसका लाभ हुआ कि पहली बार देश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यह बयान तक दिया था कि हम लोगों ने छात्रों को लैपटाप बांटा और उस पर बीजेपी ने अपना प्रचार किया। समय के साथ सपा, बसपा व कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ताकत को बढ़ाना शुरू किया है जिसके चलते बीजेपी अब पिछडऩे लगी है। सोशल मीडिया में फिर से बीजेपी को मजबूत करने के लिए अमित शाह ने खास प्लान बनाया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में चार जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंच रहे हैं यहां पर काशी क्षेत्र के दो हजार आईटी विभाग के लोगों को चुनाव जीतने का टिप्स देंगे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश के चहेते मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को लगा झटका, अब इस मामले में दर्ज हुए FIR

सोशल मीडिया में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी का भी कम हो रहा जलवा
सोशल मीडिया में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा भी कम हो रहा है। सबसे अधिक झटका सीएम योगी आदित्यनाथ को लग रहा है। यूपी का सीएम बनने से पहले गोरखपुर के तत्कालीन संासद योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया पर बड़ा क्रेज था और उनके बयान को लोग वायरल भी करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का भी सोशल मीडिया पर पहले जैसा क्रेज नहीं रह गया है ऐसे में अमित शाह के दौरे को बेहद खास माना जा रहा है।
यह भी पढ़े:-सीधे गंगा में गिर रहा घर का सीवर तो लगेगा पचास हजार का जुर्माना

Published on:
02 Jul 2018 01:36 pm
Also Read
View All