वाराणसी

अमित शाह ने किसानों के साथ युवाओं को साधा, NDAके कुनबे को भी किया मजबूत

कैबिनेट का निर्णय आते ही पीएम मोदी सरकार की बड़ी सौगात को बताना नहीं भूले, कहा किसानों के लिए दीपावली है आज का दिन
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 9:00 PM IST
Amit Shah
Amit Shah

वाराणसी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुधवार को मिर्जापुर व बनारस दौरा बेहद खास बन गया। पीएम नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट ने जैसे ही किसानों के एमएसपी को बढ़ाने का निर्णय किया तो दूसरी तरफ अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसे किसानो के लिए दीपावली बताया। नये कलेवर के साथ सोशल मीडिया पर जंग शुरू करने से पहले मां विन्ध्याचल मंदिर में जाकर मत्था भी टेका। बीजेपी अध्यक्ष ने सहयोगी पार्टी अपना दल के कार्यालय में बैठक कर एनडीए कुनबे को मजबूत करने का मौका भी नहीं छोड़ा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ को इन तीन अभियानों से मिली थी अलग पहचान, छह माह में ही ठंडे बस्ते में चली गयी योजना




लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए अमित शाह के इस दौरे का राजनीतिक महत्व बहुत ज्यादा है। एक तरफ केन्द्र सरकार किसानों को राहत देने के लिए एमएसपी देने का ऐलान कर रही थी तो दूसरी तरफ किसानों के महत्वपूर्ण जिले मिर्जापुर मे ंखुद अमित शाह ने सरकार के इस निर्णय को किसानों के लिए दीपावली बताया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय किया है। किसानों के उपज लागत (एमएसपी) में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो गयी है। 24 प्रकार के अनाजों का अलग-अलग समर्थन मूल्या बढ़ाया गया है। किसानों की सात दशक पूरानी मांगी को बीजेपी सरकार ने पूरा कर दिया है। केन्द्र सरकार के निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसानों को चहुंमुखी विकास होने से देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे किस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया अमित शाह का इंतजार

एनडीए के कुनबे को किया मजबूत
अमित शाह ने अपना दल के भरुहना स्थित कार्यालय जाकर केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व आशीष पटेल के साथ बैठ कर एनडीए के कुनके को मजबूत किया। बताते चले कि यूपी में बीजेपी के सहयोगी दल में सुभासपा और अपना दल शामिल है। ओमप्रकाश राजभर से बीजेपी के रिश्ते खराब हो चुके हैं जबकि अपना दल के साथ बीजेपी का समन्वय ठीक चल रहा है इसलिए अमित शाह के अपना दल कार्यालय में जाने को बेहद खास माना जा रहा है। साफ संदेश है कि बीजेपी व अपना दल में किसी प्रकार की खटास नहीं है।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया के लिए पानी की तरह पैसा बहायेगी बीजेपी, अखिलेश यादव व मायावती को लगेगा झटका

किसानों के बाद युवाओं को भी साधा
मिर्जापुर से किसानों को साधने के बाद बीजेपी चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह सीधे पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे। यहां पर बड़ा लालपुर में पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बीजेपी वालंटियर के साथ बैठक कर सोशल मीडिया के टिप्स दिये। अमित शाह ने बताया कि किस तरह से सरकार के विकास कार्यो के जरिए सोशल मीडिया में विरोधी दल को जवाब देना है। बीजेपी के लिए युवा शक्ति को बहुत महत्व है इसलिए सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को साधा जाये।
यह भी पढ़े:-अमित शाह की खास रणनीति का खुलासा, बीजेपी IT सेल इस शहर का दिखायेंगे विकास मॉडल

कदम-कदम पर साथ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ
बीजेपी के राष्र्टीय अध्यक्ष के बाबतपुर हवाई अड्डे पर आगमन से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गये थे। सीएम योगी ने अमित शाह की आगवनी की। इसके साथ साथ ही मिर्जापुर गये। वहां से बनारस भी साथ ही आये। बैठक के बाद अमित शाह रात्रि विश्राम के लिए रवाना हो गये। 5 जुलाई को सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर से रवाना हो जायेंगे।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का यू -टर्न, बीजेपी को मिली बड़ी राहत

Published on: