वाराणसी

अमित शाह की खास रणनीति का खुलासा, बीजेपी IT सेल इस शहर का दिखायेंगे विकास मॉडल

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को होगा फायदा, अच्दे दिन की तरह बनाये जायेंगे स्लोगन

2 min read
Jul 04, 2018
Amit Shah

वाराणसी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह की खास रणनीति का खुलासा हुआ है। अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी के महागठबंधन को शिकस्त देने के लिए बीजेपी अब इस शहर को विकास मॉडल के रुप में प्रस्तुत करेगी। भगवा दल का मानना है कि इससे पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019 में बड़ा फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का यू -टर्न, बीजेपी को मिली बड़ी राहत


पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कुछ अमित शाह पहुंचने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के दो हजार आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने सोशल मीडिया को हथियार बना कर चुनाव जीता था लेकिन बीजेपी का यही हथियार अब कमजेार होने लगा है। सपा व कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ताकत बढ़ा ली है जिसके चलते बीजेपी कमजेार होने लगी है। बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी सबसे अधिक विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की अव्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ती रहती है ऐसे में अमित शाह अब इसी शहर को विकास मॉडल के रुप में प्रस्तुत कर बाजी पलटने में लग गये हैं।
यह भी पढ़े:-जेल में मोबाइल का खेल, सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस का एनकाउंटर भी फेल

बनारस को बनाया जायेगा विकास मॉडल
बीजेपी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को विकास मॉडल के रुप में प्रस्तुत करने की तैयारी की है। शहर की प्रमुख जगहों पर लाइट लगायी जा चुकी है। जिन जगहों पर बिजली के तारों को भूमिगत किया गया है वहां की तस्वीर, बाबतपुर से शिवपुर फोर लेन, जलपरिवहन, पुल, आरोबी आदि विकास कार्य को अब सोशल मीडिया पर प्रसारित कर बताया जायेगा कि चार साल में पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र को कितना बदल दिया।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया में कमजोर हो रही बीजेपी के लिए अमित शाह ने बनाया खास प्लान

विरोधियों के हर वार का दिया जायेगा जवाब
बीजेपी सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया पर विरोधियों के हर वार का अब पहले से अधिक जोरदार ढंग से जवाब दिया जायेगा। विरोधी दल के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती भी भगवा दल के निशाने पर रहेंगे। महागठबंधन में शामिल दल एक दूसरे के खिलाफ क्या बयान दिया था उसे भी सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जायेगा। अमित शाह का टिप्स बीजेपी के आईटी सेल के लिए कारगर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े:-चार साल पहले लिए गये टेंडर का भी रखा गया हिसाब, जेल से ही अखिलेश यादव के पूर्व मंत्री के नाम से मांगा गया कमीशन

Published on:
04 Jul 2018 12:01 pm
Also Read
View All