वाराणसी

Amitabh Bachan BirthDay: इस वजह से अधूरी रह गई थी अमिताभ और रेखा की प्रेम कहानी

अमिताभ के इस अदा की आज भी दीवानी है रेखा
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 2:28 PM IST
Amitabh bachan Birthday
Amitabh bachan Birthday

वाराणसी. इलाहाबाद में जन्में सदी के महानायक और बॉलीवुड के सुपर स्टार 'बिग बी' जो अपनी दमदार आवाज, अभिनय और लम्बे कद से सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। आज अमिताभ बच्चन अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ब्यूटी क्वीन रेखा की लव स्टोरी के बारे में तो हम सभी जानते हैं। एक दौर ऐसा भी था जब इन दोनों की प्रेम कहानी हर किसी के जुबां पर हुआ करती थी। रेखा अमिताभ बच्चन की आज भी तारीफ करने से थकती नहीं हैं। रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बिग बी की उदारता और रिश्तों के लिए उनकी गंभीरता मुझे उनकी तरफ आकर्षित करती है। रेखा ने कहा था कि बड़ा इंसान वहीं होता है जो अपने लिए नहीं बल्कि अपनों के लिए जीता हो। अमिताभ ऐसा करना बखूबी जानते हैं। रेखा ने कहा था कि अमिताभ भले ही दर्द में हों लेकिन वह दूसरों को हमेशा खुश रखते हैं।

इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज करा दिया था अपना नाम
बॉलीवुड की सदाबहार और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का जब भी जिक्र होता है तो लोग अमिताभ बच्‍चन के साथ उनकी अधूरी प्रेम कहानी को जरूर याद करते हैं। अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम बॉलीवुड की दुनिया में जोड़ियों की लिस्ट में काफी चर्चित नाम हैं। इन दोनों ने आखिरी बार यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सिलसिला' में एक साथ काम किया था पर क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'दो अनजाने' में अमिताभ और रेखा ने पहली बार साथ काम किया था। अमिताभ बच्चन का साथ मिलते ही रेखा का फिल्मी करियर उड़ान भरने लगा मानो अमिताभ उनके लिए किस्मत की लॉटरी टिकट लेकर आए हों। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ और फिर देखते ही देखते इस जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया था।

इस फिल्म के बाद निजी जिंदगी में भी इनका प्यार हो गया था गहरा
हिन्दी सिनेमा की जोड़ियों की एक पुरानी आदत है कि पर्दे पर दिखाई गई प्रेम कहानी निजी जिंदगी की भी प्रेम कहानी बन जाती है। कुछ ऐसा ही अमिताभ-रेखा के बीच हुआ। जैसे-जैसे इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने लगी वैसे-वैसे ही निजी जिंदगी में भी इनका प्यार गहरा होता चला गया। दोनों की एक साथ की गई सुपरहिट फिल्में सुहाग, मि. नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना और सिलसिला हैं।

इस घटना के बाद दोनों को एक-दूसरे का छोड़ना पड़ा था साथ
अमिताभ पर अपने हुस्न का जादू चलवाने के लिए रेखा ने खुद को पूरी तरह बदल दिया था। बतौर अभिनेत्री पहली हिंदी फिल्म 'सावन भादो' में मोटी सी दिखने वाली रेखा, अमिताभ से प्यार के बाद काफी बोल्ड दिखने लगी थीं। इन दोनों के चाहने वाले आज भी फिल्म 'सिलसिला' में दिखाई गई अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी को याद करते हैं। फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद फिल्मी दुनिया के दो परिंदों की सच्ची प्रेम कहानी का अंत हो गया था। आज भी यह बात राज ही है कि फिल्म 'कुली' के दौरान हुई घटना के बाद ऐसा क्या हो गया था जो अमिताभ और रेखा को एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात

ठंड व कोहरे की मार: दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें लेट, वाराणसी स्टेशन पर परेशान दिखे यात्री

श्रद्धालुओं के गले से लूटते थे चेन, बातों में उलझाकार गहनों पर करते थे हाथ साफ, वाराणसी पुलिस ने दक्षिण भारतीय गैंग के 14 सदस्यों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

गलत दिशा से आई कार ने बाइक में मारी टक्कर, वाराणसी में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से दवा कारोबारी की गई जान