वाराणसी

बिजली दर में बढ़ोत्तरी और GST के विरोध में उतरा अपना दल, किया प्रदर्शन

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किसानहितों के लिए तहसील पर किया प्रदर्शन।
2 min read
Dec 15, 2017
अपना दल का प्रदर्शन
अपना दल का प्रदर्शन

वाराणसी. सरदार बल्लभ भाई पटेली की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को अपना दल के कार्यकर्ता जुटे राजातालाब तहसील मुख्यालय पर। यहां उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने मोहनसराय स्तिथ कैम्प कार्यालय पर सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। फिर निकाला जुलूस और पहुंच गए तहसील मुख्यालय। कार्यकर्ताओं ने बिजली की कीमतों में हुई वृद्धि वापस लेने की जोरदार तरीके से मांग उठाई साथ ही जीएसटी का विरोध किया। उन्होंने पांच सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजातालाब को सौंपा।

इस दौरान हुई सभा मे जिलाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पांच सौ पैसठ का एकीकरण कर वृहद भारत के निर्माण व किसानों के हितों के लिए अद्वितीय योगदान दिया। सरदार पटेल के राजनैतिक व सामाजिक जीवन की शुरुआत किसान आंदोलन से हुई थी। वे आजीवन देश की अखंडता और किसानों के हितों के लिए लड़ते रहे व सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके वारडोली के किसान आन्दोलन ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत को भी पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान दौर में केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है। इसके लिए अब छोटे छोटे किसान संघर्षों को जोड़ते हुए अपना दल व्यापक स्तर पर राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन करेगा।

ये रहीं प्रमुख मांगे

बिजली व डीजल पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जाए
बढ़ी हुई विद्युत दरें तत्काल वापस हों
कृषि यंत्रों पर से जीएसटी हटाया जाय
किसानों की फसल को उचित समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीद सुनिश्चित हो
मनरेगा मजदूरों के काम की गारंटी

इन्होंने किया संबोधित

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल पटेल, गगन प्रकाश यादव, राजनाथ पटेल, सुनील सिंह, राजनाथ राजभर, पंकज सेठ, महेंद्र प्रताप मौर्य, देवप्रकाश देवा, राजेश पटेल, डॉ सुशील पटेल, दिलीप सिंह पटेल, बलराम पटेल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), डॉ बच्चालाल पटेल, राजा हाशमी, रामलखन पाल, दुर्गा वर्मा, मिठाई लाल, प्रभु पटेल आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Updated on:
15 Dec 2017 07:02 pm
Published on:
15 Dec 2017 07:01 pm
Also Read
View All
अपराध के लिए उठने वाले हाथ अब बन रहे आत्मनिर्भर, वाराणसी की सेंट्रल जेल में कैदियों के हाथ से बने खाद्य सामग्री की डिमांड, जेल से ही पाल रहे परिवार

ज्ञानवापी मुक्ति की कामना लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं श्रृंगार गौरी की वादिनी महिलाएं, सिर पर कलश रखकर निकाली शोभायात्रा, बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जल

घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला, वाराणसी में पत्थर से सिर कूचकर एक ही हत्या, दो घायल

काशी में लव जिहाद! सलमान ने सन्नी बनकर महिला को फंसाया, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, हुआ अरेस्ट

वाराणसी में नाबालिग के साथ गलत हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार