वाराणसी

BHU बवाल: नियुक्ति की सुलगती चिंगारी को लाठीचार्ज ने दी हवा, जल उठा परिसर

सपा व बीजेपी नेता की भी हो सकती भूमिका, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2017, 9:06 PM IST
BHU
BHU

वाराणसी. बीएचयू में लाठीचार्ज के बाद परिसर में जो आगजनी हुई थी उसकी अंाच आज भी महसूस हो रही है। बीएचयू में नियुक्ति को लेकर सबसे अधिक मारामारी रहती है। नियुक्ति को लेकर परिसर में चिंगारी सुलग रही थी, जिसमे लाठीचार्ज की ऐसी हवा लगी कि परिसर भड़क उठा। फिलहाल परिसर में अब शांति है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, लेकिन अब परिसर में हुई नियुक्ति को भी मुद्दा बनाने की तैयारी की गयी है।
यह भी पढ़े:-जेल में जिंदगी और हृदय में प्रभु राम, यह है काशी के सेंट्रल जेल की रामलीला


बीएचयू में नियुक्ति को लेकर सपा व बीजेपी को दो नेता लगातार पैरवी कर रहे थे। सपा नेता से जुड़े कुछ लोगों को परिसर में सही मुकाम मिल गया था, लेकिन बीजेपी नेता की दाल नहीं गल रही थी। बाद में सपा नेता के जुड़े नये लोगों को भी परिसर में स्थापित होने के लिए हरी झंडी दिखनी बंद हो गयी। इसके बाद बीजेपी की तरह सपा नेता भी परिसर के वरिष्ठ अधिकारियों से नाराज हो गये। इसके बाद से दोनो नेता समय का इंतजार करने लगे और लाठीचार्ज के बाद परिसर का माहौल ऐसा हो गया कि दोनों नेताओं ने अपनी कसक निकाल दी।
यह भी पढ़े:-जेल में जिंदगी और हृदय में प्रभु राम, यह है काशी के सेंट्रल जेल की रामलीला

ABVP का विरोध में आने से भी लोग हुए परेशान
बीएचयू के वीसी का आरएसएस से रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। वीसी प्रो.जीसी त्रिपाठी ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि मै आरएसएस से जुड़ा हूं और यह अपराध नहीं है। परिसर में इसके पहले भी मारपीट, हंगामा व हड़ताल हुई है। बीएचयू वीसी पर जब विरोधी दल हमला बोलते थे तो बचाव में एबीवीपी आ जाती थी, लेकिन इस बार वीसी सबसे अधिक मुसीबत में फंसे तो एबीवीपी का भी सहारा नहीं मिला। इससे साफ हो जाता है कि आरएसएस में भी वीसी को लेकर सही नहीं चल रहा है। इस विरोध को भी बीजेपी के बड़े नेता से जोड़ कर देखा जा रहा है जो इस समय सांसद भी है,जबकि सपा के पूर्व मंत्री भी अपनी कहानी बता चुके हैं। फिलहाल परिसर के सूत्रों की माने तो अब नियुक्ति का मुद्दा जोर-शोर से उठाने की तैयारी चल रही है, जिसका असर आने वाले दिन में दिखायी देगा।
यह भी पढ़े:-BHU Bawal: क्राइम ब्रांच ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के २० से अधिक सदस्यों को नोटिस

Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल