22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

Air Show In Varanasi: भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से हो गई। तीन दिन तक इस एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा...
3 min read
Google source verification
Varanasi latest news

करतब दिखाते हेलीकाप्टर्स, (Pc-IANS)

Air Show News: भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से हो गई। तीन दिन तक इस एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी मेहमान वायुसेना के शौर्य को देखने के लिए काशी पहुंचेंगे। एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में वायुसेना, थलसेना और नेवी के विमान भी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 100 एयरक्राफ्ट इसमें शामिल होंगे जिनमें 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और विंटेज विमान भी शामिल हैं।

काशी में ऑपरेशन सिंदूर का नजारा

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के लिए बुधवार को अंतिम अभ्यास किया। गया इस दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कलाबाजियां दिखाई। वहीं, गुरुवार को औपचारिक रूप से इसका शुरूआत किया गया और तीन एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर V आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायुसेना के ध्वज को लेकर उड़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सुखोई-30, राफेल, जैगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 तीर की नोक के आकार में उड़ान भरते दिखे और ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर यह नजारा काशी के लोगों को देखने को मिला।

एयरफोर्स में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

वाराणसी में आयोजित एयर शो में महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। काशी में आयोजित एयर शो में सारंग टीम की हेलीकॉप्टर में शामिल 5 में से दो हेलीकॉप्टर को महिला पायलट उड़ा रही हैं। इसके साथ ही उसमें सवार क्रू मेंबर भी महिला ही हैं। सारंग टीम की कमान संभाल रही स्क्वाडन लीडर अंकित सिंह ने इस मामले में पत्रिका से बातचीत के बाद यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब एयरफोर्स में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर देखने को मिल रही है। अग्नि वीर के जरिए महिलाएं चुनकर एयर फोर्स में आ रही हैं और यह महिला सशक्तिकरण का एक जीता जागता उदाहरण है।

वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि इस भव्य एयर शो के लिए देश भर के 12 एयर बेस से उड़ान भरकर विमान काशी पहुंच रहे हैं, इनमें दो नागरिक एयरपोर्ट भी शामिल हैं। चेन्नई के पास स्थित एक नौसेना का ठिकाना आराकोनम से भी विमान ने उड़ान भरी। अधिकारी ने बताया कि इन एयर बेस में हिंडन एयर बेस, बरेली एयर बेस, ग्वालियर एयर बेस, आगरा एयर बेस, वाराणसी एयरपोर्ट, प्रयागराज का बमरौली एयर बेस, गाजीपुर की अंधुआ हवाई पट्टी, गोरखपुर एयर बेस और लखनऊ के बख्शी का तालाब एयरपोर्ट से एयरक्राफ्ट उड़ान भरकर वाराणसी पहुंच रहे हैं और 3 दिनों तक इन्हीं एयरपोर्ट से एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे। बिहार के बिहटा एयरपोर्ट और वाराणसी के 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की हवाई पट्टी से भी विमान ने उड़ान भरी।

यात्री विमान के समय में बदलाव

इस एयर शो के मद्देनजर वाराणसी क्षेत्र में पतंग, गुब्बारे पैराग्लाइडर और ड्रोन के इस्तेमाल पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है। डीआईजी शिवहरि मीणा ने बताया कि यह रोक 30 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नमो घाट के 5 किलोमीटर की परिधि में इनका इस्तेमाल किए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं बर्ड हिट के खतरे को देखते हुए नमो घाट से 20 से 30 किलोमीटर की परिधि में 26 अक्टूबर तक मांस की बिक्री पर रोक लगाई गई है। वहीं 21 से 25 अक्टूबर के बीच वाराणसी एयरपोर्ट से नियमित यात्री विमान के परिचालन के समय में भी बदलाव किया गया है।

25 फार्मेशन में एयर शो

'विंग्स ओवर गंगा' की थीम पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राफेल, सुखोई, तेजस और प्रचंड हेलीकॉप्टर जैसे विमान करतब दिखाएंगे। वहीं, सूर्य किरण और सारंग की टीमें भी हिस्सा लेंगी, लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह करतब पूरी तरीके से एक फॉरमेशन के रूप में किया जाएगा, जिसमें काशी की और यहां के स्थानों की झलक दिखेगी। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ के और उनके अवतार को लेकर भी फॉर्मेशन तैयार किया गया है। इसमें कुल 25 फॉर्मेशन दिखाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग