वाराणसी

शुक्रवार को न करें ये काम, नहीं तो भुगतना पड़ेगा ये परिणाम

मां लक्ष्मी को खुश करने के करें ये उपाय
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 8:25 AM IST
Maa Laxmi
Maa Laxmi

वाराणसी. हमारे जीवन को सुखी बनाने के लिए आज के समय में धन अहम् माना जाता है। बिना धन के कोई भी काम शायद ही सम्भव होता है। पैसा हो तो हर बीमारी का इलाज है, इसी के दम पर दुनिया के सभी काम करने में आदमी कदम आगे बढ़ा पाता है। बिना इसके कुछ भी सम्भव नहीं। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। लेकिन इन्हें खुश करने में कोई चूक हो गई तो उसका दुष्परिणाम भी घातक होता है। मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार है और शुक्र के प्रभाव से कई बीमारियों का सामना भी करना पडता है जिससे कि आपको जीवन में सुख नाम की कोई चीज नहीं रह जाती है। जिसके लिए आप नए-नए उपाय करते हैं कि आपका ग्रह सही हो जाए। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हम क्या नहीं करते है।


अगर पाना चाहते हैं मां की कृपा तो न करें ये काम
अगर आप भी माता की कृपा पाना चाहते है। इसलिए लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करने के बाद इन उपायों जरुर अपनाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। साथ ही माता लक्ष्मी आपके घर पर अखंड वास करेगी।


- खासकर शुक्रवार के दिन गाय को बासी रोटी न खिलाए। ऐसा करने से माता रूष्ट होती हैं। बल्कि हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाए। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।


-घर में गंदगी न फैलाएं। इससे मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करती। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।


-शुक्रवार के दिन गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से न लौटाएं।

करें ये काम
-शुक्रवार के दिन उस जगह जाए। जहां पर मोर नृत्य करते है। वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें।


-घर पर ऐसी पेड़ की टहनी लेकर आए जिसमें चमगादड़ बैठते हो। और ऐसी जगह पर रेख जहां पर उसे कोई देख न पाएं।


-माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद दक्षिणावर्त शंख में चावल के दाने और लाल गुलाब की पंखुडिया डालें। इससे धन लाभ का योग बनता है।


-शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।


-शुक्रवार के दिन 11 छोटे आकार के नारियल लेकर एक पीले कपड़े में बांधकर किचन के पूर्व स्थित कोने में बांध दें। ऐसा करने से आपके घर कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी