वाराणसी

वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शहर के प्रमुख चौराहों पर गूंजा जन गण मन

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बच्चे-बड़े सब तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत माता की जय के जयकारे लगाते का निकल पड़े हैं। विभिन्न जगह तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
less than 1 minute read
tiranga_yatra_in_vns.jpg

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बच्चे-बड़े सब तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत माता की जय के जयकारे लगाते का निकल पड़े हैं। विभिन्न जगह तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में काशी में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जश्न का माहौल बना रहा। सोमवार को जैसे वाराणसी 52 सेकंड के लिए थम सा गया। शहर के तमाम चौराहों पर 8.59 बजे रेड सिग्नल हो गया। सायरन बजते ही पूरे शहर के एलईडी और माइक पर अनाउंसमेंट किया गया। इसके बाद सभी चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान गाया गया। शहर की प्रमुख सड़कों पर स्कूली बच्चों ने झंडा लेकर तिरंगा रैली निकाली। साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

आजादी के रंग में रंगा वाराणसी

वाराणसी के लहुराबीर, गिरजाघर, पटेल चौक, मलदहिया, मंडुवाडीह, रथयात्रा और लंका चौराहे पर अदभुत नजारा देखा गया। जोशीले बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। चौराहों पर जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, बाकी लोग जहां भी रहे, वहीं से राष्ट्रगान में हिस्सा लेकर इसे गाना शुरू कर दिया। आजादी के रंग में रंगे लोग, चाहे वह बच्चे, युवा या बुजुर्ग सभी 52 सेकेंड तक थमे और उनके लबों पर राष्ट्रगान रहा।

आधी रात से ही सज गया बनारस

वाराणसी में 14 अगस्त की आधी रात से ही मेले का माहौल था। टोले मोहल्ले से निकले जुलूस नारे लगाते, गीत गाते और तिंरगा लहराते हुए आजादी के पहले कदम के स्वागत में मुख्य समारोह आयोजित किया गया था। दुल्हन की तरह सजे काशी में भवन से लेकर सामने की सड़क तक फूलों की पंखुड़ियों की कालीन बिछी थी। भीड़ के शोर की वजह से लाउडस्पीकर पर कार्यालय से प्रसारित की जा रही सूचनाएं सुन पाना मुहाल हुआ जाता था।

Published on:
15 Aug 2022 12:44 pm