वाराणसी

सपा व बसपा के गठबंधन ने बाहुबलियों का बिगाड़ दिया समीकरण, अब इन दलों पर लगी निगाहे

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लगा झटका, जानिए क्या है कहानी
3 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 12:13 PM IST
Bahubali leader
Bahubali leader

वाराणसी. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भले ही गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा के समर्थन की बात कही है लेकिन राजनीतिक जगत में इस बात की जोरदार अटकले हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी यह गठबंधन कायम रहेगा। इसके पीछे की वजह दोनों दलों का कमजोर होना है। संसदीय चुनाव में साल भर से कम का समय बचा है ऐसे में टिकट की जुगाड़ में लगे बाहुबलियों को इस गठबंधन से बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़े:-इस पार्टी के पक्ष में उतरी राजा भैया की सेना, दिलचस्प हो गयी चुनावी लड़ाई


सपा व बसपा की राजनीतिक लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। सपा जिस नेता या बाहुबली को निशाने पर लेती थी बसपा उसी नेता या बाहुबली पर मेहरबान होकर सपा की मुहिम को झटका देती थी यही हाल सपा का भी था। एक समय बाहुबली अतीक अहमद व क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया बसप सुप्रीमो मायावती के निशाने पर थे लेकिन जब सपा की सरकार आयी तो राजा भैया व अतीक अहमद को राहत मिली थी। राजू पाल हत्या हो या बसपा में कभी मंत्री रहे नंद गोपाल नंदी पर हमले का मामला। मायावती के निशाने पर अतीक के साथ ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा भी आये थे। बसपा के टिकट से सांसद बने धनंजय सिंह को खुद ही मायावती ने नौकरानी हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कराया था। यूपी में दो ही बड़े क्षेत्रीय दल है और बाहुबली भी जानते हैं कि बसपा व कांग्रेस से उनकी सेटिंग नहीं हुई तो विकल्प के रुप में सपा व बसपा ही बचते हैं ऐसे में सपा नाराज हुई तो बसपा को साथ मिलता था और बसपा नाराज हुई तो सपा काम आती थी लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के संभावित गठबंधन को देखते हुए बाहुबलियों के लिए अब अधिक विकल्प नहीं बचा है।
यह भी पढ़े:-बसपा में रहे खास नेता ही निकाल सकते हैं सपा के साथ हुए गठबंधन की हवा, इन पर लगी निगाहे

इन बाहुबलियों के पास नहीं बचा अधिक विकल्प
कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया की सपा से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। सपा के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। राजा भैया भले ही लोकसभा चुनाव खुद नहीं लड़ते हैं लेकिन उनके समर्थक इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाते आये हैं। मायावती से राजा भैया की दूरी किसी का सभी को पता है ऐसे में लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा का गठबंधन होता है तो राजा भैया के पास बीजेपी की एकमात्र विकल्प होगी। बसपा व सपा से नाराज चल रहे विजय मिश्रा भी बीजेपी के करीब जाने में जुटे हैं। वह खुद तो विधायक है लेकिन परिवार के सदस्य को लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं जिसके लिए बीजेपी ही बड़ा सहारा बनती दिख रही है। मुख्तार अंसारी की बसपा में वापसी हो चुकी है लेकिन यह सभी जानते हैं कि अखिलेश यादव के चलते ही सपा से उनकी पार्टी कौएद का विलय खत्म हुआ था ऐसे में सपा व बसपा के गठबंधन में मुख्तार की राह आसान नहीं होगी। वह भी ऐसे समय जब खुद मुख्तार घोसी से वह अपने बेटे अब्बास को आजमगढ़ से बसपा के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं। सपा में मुलायम सिंह यादव की पकड़ खत्म होते ही सबसे पहला झटका अतीक अहमद को लगा था। फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में अतीक अहमद निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं उनके बेटे मोहम्मद उमर की भी राजनीति में इंट्री हो गयी है। सपा से पिता व बेटे को टिकट मिलना कठिन है ऐसे में अतीक ने बसपा से समीकरण साधने की तैयारी की थी लेकिन सपा व बसपा में गठबंधन होने से उनकी उम्मीदों को झटका लग सकता है। बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं होता है। जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह की राह भी सपा, बसपा व बीजेपी के चलते कठिन होती जा रही है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गठबधंन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, बीजेपी की उड़ जायेगी नीद

Published on: