वाराणसी

शहीद की विधवा सहित छेडख़ानी करने वालों को सबक सिखाने वाली तीन बहनों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर सांस्कृति कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2018, 7:35 PM IST
Banaras District Admiration organised UP foundation day
Banaras District Admiration organised UP foundation day

वाराणसी. उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर बनारस के सांस्कृतिक संकुल में बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमिश्रर नितिन रमेश गोकर्ण ने कुपवाड़ा में शहीद हुए देश के वीर सपूत मंगल प्रसाद पांडेय की पत्नी शीला व लखनिया दरी में फ्रेंच महिला से छेडख़ानी करने वालों को सबक सिखाने वाली सोनारपुरा की तीन बहने तान्या, रिया व मीली का सम्मानित किया है। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। एलईडी वैन के जरिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गयी है।
यह भी पढ़े:-डीरेकाकर्मी की हत्या में शक की सुई मुन्ना बजरंगी गिरोह पर, परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

कमिश्रर नितिर रमेश गोकर्ण ने कहा कि 24 जनवरी 1950 से पहले यूपी को यूनाइटेड व्राविंस के नाम से जाना जाता था और इसी दिन पहली बार यूपी को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य यूपी की सांस्कृतिक छटा भी अनोखी है। पहले महाराष्ट्र का ही स्थापना दिवस मनाया जाता था लेकिन अब प्रत्येक वर्ष यूपी का भी स्थापना दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी को मिल कर यूपी का विकास करना है। अजगरा विधायक कैलाश सोनकर ने कहा कि विकास का प्रमुख अस्त्र शिक्षा है और शिक्षा के सहारे ही हम देश के सबसे विकसित राज्य बनेंगे। प्रभारी जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ही सभी जिलों में यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। शासन ने लोगों के कल्याण के लिए जो योजना चलायी है उसे सभी लाभार्थियों के पहुंचाने की जिम्मेदारी हम लोगों की भी है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, मेयदर मुदृला जायसवाल ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को लोगों ने जमकर सराहा।
यह भी पढ़े:-विश्व क्षत्रिय महासभा की चेतावनी, रिलीज हुई पद्मावत फिल्म तो न जाने आगे क्या होगा

Published on: