वाराणसी

ओमप्रकाश राजभर के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बलिया सीट पर सुभासपा की दावेदारी पर दिया बड़ा बयान

ओमप्रकाश राजभर और सुरेंद्र सिंह के बीच जुबानी तल्खी काफी दिनों से तेज है और हाल ही में दोनों ने एक दूसरे की तुलना जानवर से की थी।

less than 1 minute read
ओमप्रकाश राजभर सुरेंद्र सिंह

वाराणसी. पूर्वांचल की राजनीति के दो बड़े 'दुश्मन' रविवार को रात एक साथ गले मिलते नजर आये, यहीं नहीं एक दूसरे की तारीफ भी की। मौका था ओम प्रकाश राजभर के बेटे के रिसेप्शन का, जहां बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहुंचकर सबको चौंका दिया। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर और सुरेंद्र सिंह के बीच जुबानी तल्खी काफी दिनों से तेज है और हाल ही में दोनों ने एक दूसरे की तुलना जानवर से की थी।

वैवाहिक कार्यक्रम में रिसेप्शन में आये विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया संसदीय क्षेत्र से ओम प्रकाश राजभर की दावेदारी का समर्थन भी किया और कहा कि अगर गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वह आएंगे तो बुलंदी के साथ समर्थन करेंगे। भाषायी मर्यादा के सवाल पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वैचारिक प्रतिद्वंदिता में हो जाती है ऐसी बाते अब कोई कटुता नही है। नव दंपति के लिए मांगलिक जीवन की कामना करता हूं और अपना आशीर्वाद देता हू ।

Published on:
24 Jun 2018 11:58 pm
Also Read
View All