
वाराणसी. पहली बार कोलकाता में 'स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2018' का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए इस अवार्ड शो में भोजपुरी जगत के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। बता दें कि, कलाकारों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने सभी को मनमुग्ध कर दिया। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव सहित कई कालाकारों ने अपनी उपस्तिथी कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में दर्ज करवाई। बता दें कि, इस शो में बेस्ट एक्टर का खिताब खेशारीलाल यादव और बेस्ट एक्ट्रेस काजल राघानी को फिल्म मेहंदी लगाके रखना के लिए मिला। वहीं इस दौरान आम्रपाली दूबे ने अपने परफॉर्मेंस से विशेष प्रभाव छोड़ा।
जाने किसे मिला विनिंग अवार्ड, पूरी लिस्ट
बेस्ट फिल्म- मेहंदी लगाके रखना
बेस्ट एक्टर- खेशारीलाल यादव, फिल्म-मेहंदी लगा के रखना
बेस्ट एक्ट्रेस- काजल राघानी, फिल्म-मेहंदी लगाके रखना
बेस्ट पॉपुलर एक्टर- दिनेश लाल यादव निरहुआ, फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट क्रिटिक फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी-2
बेस्ट पापुलर एक्ट्रेस- आम्रपाली दुबे, फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट डायरेक्टर- मंजुल ठाकुर, फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट प्रोड्यूसर- अभय सिन्हा, याशी फिल्म्स
आउट स्टेंडिंग कंट्रीब्यूशन ऑफ भोजपुरी सिनेमा के लिए दुर्गा प्रसाद मजूमदार, आदिशक्ति इंटरटेनमेंट
बेस्ट प्रोडक्शन हाउस- निरहुआ इंटरटेनमेंट
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- रजनीश मिश्रा-फिल्म मेहंदी लगाके रखनाबेस्ट एक्टर इन निगेटिव कॉमिक शेड- संजय पांडे-
निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट विलेन- सुशील सिंह, फिल्म, सिपाही
बेस्ट डायलॉग- अरविंद तिवारी(गौतम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- मंजुल ठाकुर,-निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- अंजनी तिवारी
बेस्ट फाइट मास्टर-अंजलि पठान
बेस्ट लिरिक्स- आजाद
बेस्ट सिंगर फीमेल- कल्पना
बेस्ट सिंगर मेल- आलोक सिंह
बेस्ट कॉमेडी पापुलर- संतोष श्रीवास्तव
बेस्ट एक्टर कॉमेडी- मनोज टाइगर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अवधेश मिश्रा, फिल्म-मेहंदी लगाके रखना
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पूनम दुबे, फिल्म-रंगदारी टैक्स
बेस्ट पीआरवो- उदय भगत और रंजन सिन्हाडेब्यू एक्ट्रेस- काजल यादव
बेस्ट डिजाइनर- नरसू
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- जय तिलक