वाराणसी

BHU में UG और PG कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

बीएचयू ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बीएचयू प्रवेश 2021 के सूचना बुलेटिन को देखें, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

less than 1 minute read
Aug 15, 2021

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो छात्र बीएचयू में प्रवेश के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वह बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन शुल्क सात सितंबर तक जमा कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट bhuet.nta.nic.in पर दिया गया है।

आवेदन शुल्क

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यूईटी 2021 के लिए जनरल, ओबीसी एनएसीएल और ईड्ब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए (शास्त्री ऑनर्स - 400 रुपये) और एससी, एसटी, पीड्ब्ल्यूडी या ट्रांसजेंडर के लिए 300 रुपए (शास्त्री ऑनर्स - 200 रुपये) फीस है। जबकि बीएचयू पीईटी 2021 के लिए जनरल, ओबीसी एनएसीएल और ईड्ब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, पीड्ब्ल्यूडी या ट्रांसजेंडर के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क है।

ऐसे करें आवेदन

मदद के लिए करें संपर्क

बीएचयू ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बीएचयू प्रवेश 2021 के सूचना बुलेटिन को देखें, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। अगर, आवेदकों को किसी भी चरण से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को bhu@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

Updated on:
15 Aug 2021 09:47 pm
Published on:
15 Aug 2021 09:45 pm
Also Read
View All