19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में ट्रक ने स्कोर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे काशी

Varanasi news: वाराणसी में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
2 min read
Google source verification
Varanasi accident

ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।

Accident in Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के राजातालाब इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह 5 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा तफरी का माहौल काम हो गया और लोग दहशत में आ गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रूपापुर गांव के पास ओवर ब्रिज के समीप हुई है।

कार के अंदर फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला


जानकारी के मुताबिक प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे-19 के ओवर ब्रिज के समीप यह हादसा हुआ है। ट्रक ने स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही टक्कर के बाद तीन लोग स्कॉर्पियो से निकलकर सड़क पर गिर गए, जबकि एक व्यक्ति 30 फीट नीचे फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला।

विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद लौट रहे थे

पुलिस ने बताया है कि कार सवार लोग वाराणसी के रहने वाले हैं और विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वापस लौट रहे थे। सभी कार संख्या UP 65 EB 2199 में सवार थे। मृतकों की पहचान आलोक मिश्रा, गोलू, अमन यादव के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वही इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी पहचान निखिल कुमार और कन्हैया यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में घायल हुए और मारे गए लोगों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

दो लोगों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

मिर्जामुराद थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग