वाराणसी

‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कोई वजूद नहीं’, आलोचना करते हुए RSS के वरिष्ठ प्रचारक ने कही बड़ी बात

Big Statement Of Senior RSS Pracharak: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना करते हुए RSS के वरिष्ठ प्रचारक ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कोई वजूद नहीं है।
2 min read
Apr 05, 2026
big statement of senior rss pracharak indresh kumar said this about muslim personal law board varanasi
आलोचना करते हुए RSS के वरिष्ठ प्रचारक ने कही बड़ी बात। फोटो सोर्स-IANS

Big Statement Of Senior RSS Pracharak: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने UCC के विरोध को लेकर अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने LPG के मुद्दे और वैश्विक संघर्ष के प्रभाव पर भी खुलकर बात की।

'देश का मुसलमान केवल शांति चाहता है'

इंद्रेश कुमार ने कहा, '' मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कोई अधिकृत संस्थान नहीं है। यह एक प्राइवेट संस्था है, जिसको कुछ लोगों ने बनाया है। पर्सनल लॉ बोर्ड कोर्ट में हार चुका है। उन्होंने कहा कि मुसलमान बोर्ड के साथ नहीं खड़ा हुआ। जब यह बोर्ड मुसलमानों को ही अपने लिए हितकर नहीं लगता तो बाकियों को इस मामले में सोचने की जरूरत नहीं है। इसलिए चाहे वक्फ बोर्ड हो या पर्सनल लॉ बोर्ड, देश का मुसलमान केवल शांति चाहता है। मुसलमान विकास चाहता है। ऐसी कट्टरताओं के साथ हिंदुस्तान नहीं चलेगा, इसलिए इन कट्टरताओं से मुक्त होकर हिंदुस्तान आगे बढ़ेगा।''

देश में ईंधन संकट को लेकर विपक्षी हमले से जुड़े एक सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा, '' यह एक सच्चाई है कि रूस, यूक्रेन, अमेरिका, ईरान और इजरायल से जुड़े संघर्षों के कारण दुनिया भर के लोग संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत ने चाहे ईरान, रूस या अन्य स्रोतों से हो, अब तक तेल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी है।''

'भारत में अभी तक तेल की कोई कमी नहीं'

उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ बोलता है। भारत में अभी तक तेल की कोई कमी नहीं आने दी है। ऊपर से तेल भारत में सस्ता हो गया है। कहीं कोई संकट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए विपक्ष को झूठ बोलकर देश को नहीं भड़काना चाहिए। अगर कोई कमी भी है तो विपक्ष को सरकार को स्थिति सुधारने का सुझाव देना चाहिए, न कि लोगों को भड़काना चाहिए।

'CM ममता बनर्जी किसी की सगी नहीं'

उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि CM ममता बनर्जी किसी की सगी नहीं हैं। उनको राज्य के वोटर से कोई लगाव नहीं है। वह वोटरों को सीधा धमकी दे रही हैं। इससे साफ हो जाता है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी किसी से कोई संबंध नहीं रखना चाहती हैं।