वाराणसी

त्रिपुरा व नागालैंड के बाद इस चुनाव में जीती बीजेपी तो आसान हो जायेगी लोकसभा 2019 की राह

विरोधी खेमे के बिखराव का मिल रहा फायदा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 7:04 PM IST
BJP
BJP

वाराणसी. बीजेपी ने त्रिपुरा चुनाव जीत कर इतिहास दर्ज कर लिया है। राजस्थान व मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली हार के चलते भगवा पार्टी की लोकप्रियता पर सवाल उठने लगे थे लेकिन पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में बीजेपी ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि अभी भी पार्टी का समय चल रहा है। बीजेपी की निगाह अब इस चुनाव पर लगी है जहां पर विजय मिलने के बाद पार्टी की लोकसभा चुनाव 2019 की राह आसान हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-अधिकारियों पर चढ़ा होली का ऐसा रंग, पहचाना हुआ कठिन, देखे वीडियो


बीजेपी के लिए गुजरात के बाद यूपी ही सबसे महत्वपूर्ण राज्य है यहां पर बीजेपी को विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत मिला है। इसके बाद यूपी निकाय चुनाव में भी बीजेपी को सफलता मिली है अब सभी दल की निगाह फूलपुर व गोरखपुर संसदीय सीट पर 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव पर है। बीजेपी के लिए यह सीट बेहद प्रतिष्ठा का विषय बन गयी है। सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफे से खाली हुई इन सीटों पर बीजेपी हारती है तो यूपी में सबसे बड़ा झटका माना जायेगा। बीजेपी इन सीटों पर भगवा फहराने में कामयाब हो जाती है तो पार्टी का विजय रथ रोकना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के बाद सीएम योगी का बजा त्रिपुरा में डंका, गोरखपुर कनेक्शन से ढहा दिया लेफ्ट का किला

विपक्ष के बिखराव को मिल रहा फायदा
बीजेपी के पास अपने कैडर वोटरों की ताकत है तो विपक्ष के बिखराव को भी फायदा पार्टी को मिल रहा है। फूलपर व गोरखपुर में बसपा ने प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है जबकि सपा व कांग्रेस भी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में विपक्ष के लिए बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। विरोधियों के पास इस सीट को जीतने का बड़ा मौका है। उपचुनाव के चलते बीजेपी का प्रचार करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं आयेंगे। बीजेपी को वहां पर हार मिलत है जहां पर पीएम मोदी प्रचार के लिए नहीं जाते हैं। बीजेपी के लिए इन दो सीटों पर आने वाले परिणाम का बहुत महत्व है ऐसे में पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को आसमान पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह पुलिस अधिकारियों ने खेली होली, लगाये ठुमके

Published on: