वाराणसी

BJP ने जारी की MLC प्रत्याशियों की लिस्ट, पूर्वांचल के इन चार चेहरों को भेजेगी विधान परिषद

बीजेपी की एमएलसी प्रत्याशियों की सूची में, बनारस से अशोक धवन, गाजीपुर से विद्यासागर सोनकर और आजमगढ़ से यशवंत सिंह व विजय बहादुर पाठक शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 8:59 PM IST
BJP MLC Candidates
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी

वाराणसी. राज्य सभा चुनावों की हंगामी सियासत के बाद अब सूबे में एमएलसी चुनाव का जोर है। यूपी में कुल 13 सीटों एमसलसी का चुनाव होना है। इसके लिये 16 अप्रैल तक नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे ठीक एक दिन पहले ही भाजपा ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें से आजमगढ़ यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, बनारस के अशोक धवन और गाजीपुर से विद्यासागर सोनकर का नाम शामिल है।


हालांकि पहले यह चर्चा थी कि एमसलसी चुनावों का इस्तेमाल अपने सहयोगी दलों को मनाने के लिये कर सकती है। चर्चा थी कि बीजेपी अपने सहयोगी अपना दल को एक सीट दे सकती है। इतना ही नहीं भासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को भी विधान परिषद भेजने की चर्चा जोरों पर थी। चर्चाओं पर लगाम लगाते हुए भाजपा ने उन सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये जिनपर उसकी जीत पक्की है। हालांकि राज्यसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी एक सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि बीजेपी 11वीं सीट पर भी अपना उम्मीदवार खड़ा करने के मूड में है ऐसा सूत्रों का कहना है।


भारतीय जनता पार्टी ने कुल 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पूर्वांचल के चार चेहरे शामिल हैं। गाजीपुर के रहने वाले और विद्यासागर सोनकर शामिल हैं। सोनकर 1996 में भाजपा के टिकट पर गाजीपुर जिले की तब की सैदपुर संसदीय सीट से सांसद हुए। वह पार्टी के कई पदों पर भी रह चुके हैं। इन्हें टिकट देकर पार्टी ने दलित वोटों को साधने की कोशिश की है।


आजमगढ़ से विजय बहादुर पाठक और सपा छोड़कर भाजपा में आए यशवंत सिंह को भी एमएलसी का प्रत्याशी बनाया गया है। यशवंत सिंह को पहले राज्य सभा भेजे जाने का शोर था पर पार्टी ने उन्हें तब टिकट नहीं दिया। अब एमएलसी बनाकर उन्हें बैलेंस किया जा रहा है। विजय बहादुर पाठक भी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे उसेक बाद महामंत्री बनाए गए। इनके अलावा वाराणसी के अशोक धवन पूर्वांचल से एमसलसी के लिये भाजपा का चौथा नाम हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने खुद टि्वट कर अशोक धवन को बधाई दी है। बताते चलें कि कुल 13 सीटों में से 10 पर भाजपा की जीत तय है, जबकि दो पर सपा की। बच रही एक अन्य सीट पर एक बार फिर बसपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी, जिसे सपा समर्थन देगी।

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान