वाराणसी

प्रियंका गांधी देंगी बीजेपी को तगड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय की बहू को ज्वाइन करायेंगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की बढ़ेगी परेशानी, कांग्रेस ने बढ़ी सेंध लगाने की तैयारी की
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2019, 4:52 PM IST
Dr Mahendra Nath Pandey and his family
Dr Mahendra Nath Pandey and his family

वाराणसी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मेहनत का असर अब दिखायी दे रहा है। प्रियंका गांधी बीजेपी को सबसे तगड़ा झटका देने जा रही है। 20 मार्च को बनारस दौरे के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय को कांग्रेस ज्वाइन कराने जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े:-मायावती ने यूं ही नहीं किया है हमला, कांग्रेस से बसपा को सबसे अधिक नुकसान

चंदौली के सांसद व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय पर प्रदेश में बीजेपी के अधिक से अधिक प्रत्याशी जीताने की जिम्मेदारी है लेकिन वह खुद अपना घर नहीं बचा पा रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय के भाई जितेन्द्रनाथ पांडेय की पुत्रवधु अमृता पांडेय को कांग्रेस में जाने से बीजेपी की परेशानी बढ़ सकती है। यूपी में बीजेपी पर ब्राह्मण वर्ग को नजरअंदाज करने का आरोप लगता रहता है यदि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधु ही कांग्रेस में चली जाती है तो इस वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव है। प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय हो गयी है इसलिए हम अब कांग्रेस में जा रहे हैं। अमृता पांडेय ने कहा कि आने वाला समय नरेन्द्र मोदी का नहीं कांग्रेकस का है। पीएम नरेन्द्र मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे कि नहीं। यह भी तय नहीं है ऐसे में राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है और हम कांग्रेस के साथ जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की तरह बनने चाहता था सुपारी किंग, क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार इनामी को किया गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष की बहू ने कहा कि बीजेपी ने समाज के सभी लोगों को ठगा है
प्रदेश अध्यक्ष की बहू अमृता पांडेय ने कहा कि उनका ससुराल बीजेपी से जुड़ा हुआ है जबकि मायका कांग्रेसी रहा है। इसलिए वह घर वापसी करने जा रही है। बीजेपी ने ब्राह्मणों के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। चुनाव लडऩे पर बताया कि यह कांग्रेस पार्टी तय करेगी। फिलहाल मेरा उद्देश्य प्रियंका गांधी के साथ मिल कर काम करने का है।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को दिया जवाब, कहा हम किसी कन्फ्यूजन में नहीं

Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल