
वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बीजेपी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी लागतार यूपी का दौरा कर रहे हैं। 5 अगस्त को चंदौली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा होनी है। ऐसे में बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्याशियों को टिकट लेना है तो पहला चरण ऐसे पार करना होगा।
यह भी पढ़े:-VVIP दौरों में पुलिस की कार्यप्रणाली से तबाह हो रहा बनारस का पर्यटन
लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी गठबंधन के पास 73 सीट थी जो घट गयी है इसमे दो सीट अनुप्रिया पटेल की अपना दल के पास है। बीजेपी जानती है कि लोकसभा चुनाव 2019 में पहले जैसा करिश्मा दोहराना है तो दमदार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतराने होगे। बीजेपी ने पहले ही ऐसे सांसदों की सूची बनानी शुरू कर दी है जिनका परफार्मेंस बेहद खराब है। माना जा रहा है कि 30 से अधिक संासदों का टिकट कट सकता है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह का यूपी में ताबड़तोड़ दौरा हो रहा है ऐसे में बीजेपी नेताओं व संभावित प्रत्याशियों से साफ कह दिया गया है कि यदि पार्टी का टिकट चाहिए तो बीजेपी के बड़े नेताओं के कार्यक्रम में भीड़ जुटानी होगी। यदि भीड़ नहीं जुटी तो उसे क्षेत्र के सांसद, नेता व विधायक पर गाज गिर सकती है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को झटका, फिर डूबा वरुणा कॉरीडोर का निर्माणाधीन हिस्सा
बीजेपी को युवा उद्घोष में लगा था झटका
अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया था जहां पर भीड़ जुट नहीं पायी थी जिसके चलते बीजेपी को झटका लगा था। सीएम योगी की जनसभा में पहले की तरह भीड़ नहीं होती है इसलिए बीजेपी चाहती है कि स्थानयी नेता भीड़ जुटा कर विरोधियों को साफ संदेश दे।
यह भी पढ़े:-बिना हेलमेट पहने चलती बाइक पर कर रहा था मोबाइल से बात, डीएम ने किया पुलिस के हवाले
बीजेपी का महागठबंधन से होना है सीधा मुकाबला
बीजेपी का महागठबंधन से सीधा मुकाबला होना है। एक तरफ राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के कैडर वोटर होंगे तो दूसरी तरफ बीजेपी के मतदाता। बीजेपी ने पहले ही ५० प्रतिशत से अधिक वोट पाने का लक्ष्य बनाया हुआ है। बीजेपी ने पहले ही चुनावी तैयारियों का आगाज करके विरोधियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बीजेपी के कार्यक्रम में जब भारी भीड़ होगी तो साफ संदेश जायेगा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत कम नहीं हुई है और महागठबंधन भी चुनावी टक्कर देने में असफल साबित होगा।
यह भी पढ़े:-45 हजार से अधिक चालान करने के बाद अब डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, 356 वाहन सीज