वाराणसी

बीजेपी के आरक्षण कार्ड से इस सहयोगी दल को लग सकता है झटका, सपा को होगा सबसे अधिक फायदा

लोकसभा चुनाव 2019 में बन जायेगा नया समीकरण, बीजेपी की बढ़ जायेगी परेशानी

2 min read
Aug 15, 2018
PM Narendra Modi and Akhilesh Yadav

वाराणसी. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में ओबीसी वर्ग में नया आरक्षण कार्ड खेलने की तैयारी की है। बीजेपी पता करने में जुटी है कि आरक्षण का लाभ किन जातियों को सबसे अधिक मिल रहा है और कौन सी जाति अभी भी पीछे है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी यह कार्ड खेलते है तो उसके सहयोगी दल को तगड़ा झटका लग सकता है जबकि सपा को सबसे अधिक लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-शिव की इस नगरी से जाता है नाग लोक का रास्ता, तस्वीर देख कर रह जायेंगे दंग

यूपी में बीजेपी का ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा व अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल से गठबंधन है। ओमप्रकाश राजभर लगतार सीएम योगी से आरक्षण में आरक्षण की मांग कर रहे हैं जबकि अपना दल इस मुद्दे को लेकर अधिक सक्रिय नहीं है। सपा को पिछड़ों की पार्टी माना जाता है। यादव को छोड़ कर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग जब अखिलेश यादव से अलग हुए तो सपा को हार का सामना करना पड़ा था। सपा ने पिछड़ों को जोडऩे के लिए नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सपा को लग रहा है कि यादव के साथ अन्य पिछड़ा लोग भी पार्टी से जुड जायेंगे तो बड़ा लाभ होगा। इसके चलते ही सपा ने अन्य जातियों को जोडऩे की तैयारी की है। इसी बीच बीजेपी ने आरक्षण में आरक्षण का दांव खेलने की योजना बनायी है। बीजेपी यह दांव खेलती है तो सबसे अधिक नुकसान अपना दल को हो सकता है।
यह भी पढ़े:-फर्जी शस्त्र लाइसेंस से अपराधियों को मिल रहा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से असलहा

जानिए कैसे होगा सहयोगी दल को नुकसान, सपा को होगा फायदा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पिछड़ों का ध्यान रखने क बात कही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पिछड़े वर्ग के वोटरों में सेंधमारी में जुटे हुए है। यूपी सरकार ने आरक्षण की स्थिति को पता करने के लिए जो कमेटी गठित की है उसकी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षण का सबसे अधिक लाभ यादव व पटेल को मिला है। यूपी सरकार इसी आधार पर आरक्षण में आरक्षण की व्यवस्था करती है तो पटेल वर्ग पर बीजेपी की पकड़ कमजोर हो जायेगी। पटेल वोटरों को लगेगा कि उन्हें कम आरक्षण मिल रहा है तो वह सपा के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसा होने पर अपना दल व बीजेपी दोनों को झटका लग सकता है। जिन जातियों को आरक्षण का अधिक लाभ मिलेगा। वह भले ही बीजेपी का साथ दे सकती है लेकिन जिन जाति को नुकसान उठाना होगा वह सीधे सपा से जुड़ कर बीजेपी के खिलाफ वोटिंग करेंगे। बीजेपी ने आरक्षण में आरक्षण देने की जो योजना बनायी है वह सही ढंग से नहीं लागू हुई तो भगवा दल को बड़ा नुकसान उठाना होगा।
यह भी पढ़े:-महिलाओं से पीडि़त पुरुषों ने किया पिंडदान,की पिशाचमुक्तिनी पूजा

Published on:
15 Aug 2018 05:00 pm
Also Read
View All